SSC CHSL 2024: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन पत्र में सुधार; इस लिंक से करें संशोधन
SSC CHSL 2024: संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (CHSL) के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, वे उम्मीदवार आज से आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CHSL 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (CHSL) के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधार सुविधा आज, 10 मई से शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे आधिकारिक वेबसाइट- (ssc.gov.in.) के माध्यम से आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल आवेदन सुधार विंडो कल 11 मई, तक दो दिनों के लिए खुली रहेगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 3,712 रिक्तियों को भरना है।
एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड सहित अपने वैध क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करना होगा।
सुधार शुल्क
जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2024 आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार करना चाहते हैं, उन्हें संशोधन के बाद अपने ऑनलाइन आवेदन दोबारा जमा करने के लिए पहली बार 200 रुपये और दूसरी बार 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2024 आवेदन पत्र में विशिष्ट फील्ड को संशोधित कर सकते हैं, जिसमें उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, माता का नाम, श्रेणी, दिव्यांग श्रेणी, पत्राचार पता, केंद्र की पहली पसंद और संस्थान का नाम शामिल है।
इस दिन होगी परीक्षा
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11 और 12 जुलाई, 2024 को आयोजित होने वाली है। एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
सुधार कैसे करें?
एसएससी सीएचएसएल 2024 आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट- (ssc.gov.in.) पर जाएं।
- मुखपृष्ठ पर, "लॉगिन" टैब और आवश्यक फील्ड पर क्लिक करें।
- अब, SSC CHSL 2024 आवेदन पत्र सुधार लिंक पर क्लिक करें।
- एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र 2024 के आवश्यक क्षेत्र में बदलाव करें।
- सभी विवरण सत्यापित करें और भुगतान करें।
- अब फॉर्म डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।