फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   SSC CGL 2024: Today is last chance to correct exam application form, know how can make changes

SSC CGL 2024: परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार का आखिरी मौका आज, जानिए कैसे कर सकते हैं बदलाव

Sun, 11 Aug 2024 11:49 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 11 Aug 2024 11:49 AM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग की 11 अगस्त को एसएससी सीजीएल की सुधार विंडो बंद हो जाएगी। परीक्षा के पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन पत्र देखकर आवश्यक सुधार कर लें। आज अपने आवेदन पत्र में सुधार करने का आखिरी मौका है।

विज्ञापन
SSC CGL 2024: Today is last chance to correct exam application form, know how can make changes
आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि आज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग की 11 अगस्त को एसएससी सीजीएल की सुधार विंडो बंद हो जाएगी। परीक्षा के पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन पत्र देखकर आवश्यक सुधार कर लें। आज अपने आवेदन पत्र में सुधार करने का आखिरी मौका है।
विज्ञापन


एसएससी सीजीएल में आवेदन करने वालों को आयोग अपने आवेदन फार्म में सुधार करने का आखिरी मौका दे रहा है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार आज शाम तक अपने फार्म में गंभीरता से देख लें। सुधार समय निकलने के बाद किसी प्रकार का सुधार, परिवर्तन, संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। एसएससी सीजीएल के आवेदन करने वाले उम्मीदवार आज 11 अगस्त तक अपने फॉर्म में आवश्यक सुधार करें।
विज्ञापन


सुधार शुल्क
आयोग की जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार केवल अपने नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि,  लिंग और कक्षा-10 के रोल नंबर में ही बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा यह बताया गया है कि उम्मीदवारों को पहले सुधार के लिए 200 रुपये और दूसरे सुधार के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधार के चरण
उम्मीदवार अपने एसएससी सीजीएल 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए इन चरण को फॉलो करना करना है

चरण 1: एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर अपने खाते में लॉगिन करें।
चरण 3: अपना एसएसएसी सीजीएल 2024 आवेदन पत्र खोलें।
चरण 4: आवश्यक सुधार करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर रखें।

SSC CGL 2024: परीक्षा संबंधी कार्यक्रम और अन्य जानकारी

SSC CGL 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CGL परीक्षा 2024 को 9 सितंबर से शुरू करके 24 सितंबर 2024 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। यह परीक्षा विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के 17,727 पदों पर भर्ती के लिए होगी। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 24 जून को शुरू हुई थी, 27 जुलाई 2024 को समाप्त हुई थी। 

टियर 1 परीक्षा सितंबर में होगी, जबकि टियर 2 परीक्षा दिसंबर 2024 में होगी। इसके अलावा एसएससी संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर सीजीएल 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed