फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   SSB Odisha Recruitment 2024: Registration window for 786 lecturer posts is going to close, apply here

SSB Odisha Recruitment 2024: लेक्चरर के 786 पदों के लिए बंद होने जा रही है पंजीकरण विंडो, यहां करें आवेदन

Wed, 17 Apr 2024 10:04 AM IST
कृपा अरोड़ा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Wed, 17 Apr 2024 10:04 AM IST
सार

SSB Odisha Recruitment 2024: राज्य चयन बोर्ड (एसएसबी) ओडिशा राज्य के अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों के लिए लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो जल्द बंद कर देगा। कैसे करें आवेदन यहां पढ़ें।

विज्ञापन
SSB Odisha Recruitment 2024: Registration window for 786 lecturer posts is going to close, apply here
SSB Odisha Recruitment 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

 
विज्ञापन

SSB Odisha Recruitment 2024: राज्य चयन बोर्ड (एसएसबी) ओडिशा राज्य के अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों के लिए लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो जल्द बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, ssbodish.ac पर पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। 

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 786 लेक्चरर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के पदों पर आवेदन करने के लिए पंजीकरण विंडो 19 अप्रैल 2024 तक खुलेगी।

इन पदों के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, करियर मूल्यांकन और मौखिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

SSB Odisha Recruitment 2024: आवेदन शुल्क 

उम्मीदवार को आवेदन पत्र जमा करने के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार जमा करना होगा। अनारक्षित / एसईबीसी श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों (40% स्थायी विकलांगता या अधिक वाले) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए केवल 200 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

SSB Odisha Recruitment 2024: आयु-सीमा 

इस भर्ती अभियान में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSB Odisha Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 55% अंकों या इसके समकक्ष ग्रेड के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। 

वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एसईबीसी और/या पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवार के पास कम से कम 50% अंकों या इसके समकक्ष ग्रेड के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। 

SSB Odisha Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाएंगे।
  • उसके बाद होमपेज पर आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करने के बाद आवेदन फॉर्म को भरें। 
  • शुल्क का भुगतान करें और अंत में फॉर्म जमा करें।
  • उम्मीदवार फोर्म को डाउनलोड करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed