SMC Recruitment 2026: छठी पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए 2295 नौकरियां; आवेदन करने का आज आखिरी मौका
SMC Recruitment 2026: सूरत नगर निगम 2026 के बंपर भर्ती कर रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत स्टाफ नर्स, क्लर्क समेत 2295 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जाएगी। छठी पास से लेकर पोस्टग्रेजुएट तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SMC Vacancy 2026: सूरत नगर निगम (SMC) 2026 के लिए बड़े भर्ती अभियान का आयोजन कर रहा है। इस अभियान के तहत स्टाफ नर्स, ड्राइवर, मार्शल, जूनियर फार्मासिस्ट और अन्य पदों पर कुल 2295 वैकेंसी भरी जानी हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए केवल आज तक का समय है।
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
| पोस्ट नाम | कुल रिक्तियां |
|---|---|
| जनसंपर्क अधिकारी | 1 |
| मूल्यांकन एवं पुनर्प्राप्ति अधिकारी | 7 |
| उप लेखाकार | 3 |
| रेडियोलोकेशन करनेवाला | 1 |
| मेडिकल अधिकारी | 58 |
| उप अभियंता (सिविल) | 10 |
| पर्यावरण अभियंता | 4 |
| सहायक अभियंता (सिविल) | 52 |
| सहायक अभियंता (कार्यशाला/यांत्रिक) | 2 |
| सहायक अभियंता (विद्युत) | 57 |
| उप नगर योजनाकार | 18 |
| सहायक नगर योजनाकार | 54 |
| तकनीकी अधिकारी | 4 |
| स्टाफ नर्स | 150 |
| कनिष्ठ विश्लेषक | 7 |
| तृतीय श्रेणी क्लर्क | 717 |
| ड्राइवर | 444 |
| मार्शल (वॉच एंड वार्ड) | 323 |
| तकनीकी सहायक | 112 |
इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यता तय की गई है, जिसमें 6वीं पास से लेकर 10वीं, 12वीं और स्नातकोत्तर (Postgraduate) डिग्री तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
फॉर्म भरने और सबमिट करने की प्रक्रिया
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी सही और ध्यान से भरनी होगी। इसके साथ ही अपनी शैक्षिक योग्यता जैसे डिग्री, प्राप्त अंक और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें। अगर आपके पास कोई कार्य अनुभव है, तो उसकी जानकारी भी फॉर्म में जरूर दें ताकि आपकी प्रोफाइल मजबूत बने।
इसके बाद निर्धारित फॉर्मेट में अपनी फोटो (150 KB तक) और हस्ताक्षर (50 KB तक) अपलोड करें। सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को अच्छी तरह जांच लें और फिर सबमिट कर दें, ताकि किसी प्रकार की गलती न रह जाए।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट suratmunicipal.gov.in पर जाएं।
- नए उम्मीदवार "User Registration" पर क्लिक करें। अपना ईमेल, मोबाइल नंबर और कैप्चा भरें, फिर OTP से मोबाइल नंबर वेरिफाई करके पासवर्ड सेट करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अपने ईमेल/मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पता, आधार नंबर और भाषाएं भरें और प्रोफाइल अपडेट करें।
- होम पेज पर जाकर जिस पद के लिए आवेदन करना है, उस पर "Apply Now" क्लिक करें।
- मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें।
- सभी जानकारी ध्यान से चेक करें, फिर "Confirm & Pay" पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन माध्यम (Debit Card/Credit Card/Net Banking) से फीस भरें और रसीद डाउनलोड करें।
- आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर अपने पास रखें।