फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Sarkari naukri to players participating in National games at school level, Rajasthan Govt initiative

खुशखबर: राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने पर भी मिलेगी सरकारी नौकरी

Thu, 28 Nov 2019 07:42 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 28 Nov 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
Sarkari naukri to players participating in National games at school level, Rajasthan Govt initiative
सांकेतिक तस्वीर

खेल में दिलचस्पी है, तो जी भर खेलें। क्योंकि अब ये न सिर्फ आपको स्वस्थ रखने का जरिया है, बल्कि सरकारी नौकरियों दरवाजे भी खोल रहा है। इसके लिए खेल में मेडल जीतना ही जरूरी नहीं। राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को भी सरकार नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। ये योजना राजस्थान सरकार लेकर आई है।

विज्ञापन


सरकार के नए नियम के अनुसार, खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। ये मौका उन युवाओं को मिलेगा जिन्होंने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा स्कूल के स्तर पर होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीता हो। या फिर भारतीय ओलिंपिक संघ या पैरा ओलिंपिक समिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा भी लिया हो। 

विज्ञापन

खेलोगे-कूदोगे बनोगे लाजवाब

इसके साथ ही राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जो राष्ट्रीय खेलों में महज हिस्सा लेने भर से ही युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका दे रहा है। इस बारे में राज्य के खेल मंत्री अशोक चंदना ने कहा कि 'राजस्थान में अब नई कहावत गढ़ी जा चुकी है - पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे बनोगे लाजवाब।'

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए राज्य सरकार ने राजस्थान के विभिन्न सेवा नियमों 2019 में जरूरी संशोधन किए हैं। यह भी बताया है कि नौकरी देने के लिए संबंधित विभाग द्वारा तय की गईं जरूरी योग्यताएं भी लागू होंगी। 

कैसे तय होगी मेरिट

किसी नौकरी के लिए उम्मीदवारों की मेरिट खेलों में उनकी सफलता के आधार पर तय की जाएगी। जैसे - अगर कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने या मेडल जीतने वाला खिलाड़ी नौकरी के लिए आता है, तो उसके राष्ट्रीय, राज्य से लेकर अन्य स्तर के खेलों के अंक भी जोड़े जाएंगे। इसके बाद मेरिट तैयार की जाएगी। नौकरी देने के लिए संबंधित विभाग के पास अधिकार होगा कि वे अपने स्तर पर ट्रायल ले सकते हैं और उसके अंक भी जोड़ सकते हैं। 

खेल से मिलेगी छात्रवृत्ति

खेल मंत्री अशोक चंदना ने बताया है कि राजस्थान सरकार जनवरी में पहली बार राज्य खेलों का आयोजन करने जा रही है। इसमें विभिन्न विजेताओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed