Bank Recruitment 2021: इस बैंक में जूनियर अफसर और लिपिक कैडर के सैकड़ों पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता
Saraswat Cooperative Bank Recruitment 2021: आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, लिपिक संवर्ग के तहत कुल 300 रिक्तियां भरी जाएंगी। बैंक की ओर से 22 दिसंबर 2021 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विस्तार
Saraswat Bank Jr Officer Recruitment 2021: सारस्वत सहकारी बैंक लिमिटेड को मुंबई (MMRDA) और पुणे में अपनी शाखाओं के लिए विपणन और संचालन में कनिष्ठ अधिकारियों की आवश्यकता है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, लिपिक संवर्ग के तहत कुल 300 रिक्तियां भरी जाएंगी। बैंक की ओर से 22 दिसंबर, 2021 को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां जूनियर ऑफिसर लिपिक कैडर के पदों पर 31 दिसंबर, 2021 तक आवेदन किया जा सकता है।
बैंक भर्ती के लिए यहां करना होगा आवेदन
सारस्वत सहकारी बैंक की भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार सारस्वत बैंक जूनियर अधिकारी भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट - saraswatbank.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। केवल बैंक के मानकों के अनुसार उपयुक्त उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
Bank Bharti 2021 महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत: 22 दिसंबर, 2021
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर, 2021
सारस्वत बैंक भर्ती : पदों का विवरण
- जूनियर ऑफिसर - मार्केटिंग एंड ऑपरेशंस (लिपिक कैडर) - 300 पद
Saraswat Bank भर्ती के पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री धारी होना चाहिए।
Saraswat Bank भर्ती आवश्यक कार्यानुभव
सारस्वत सहकारी बैंक की भर्ती में जूनियर अधिकारी के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी बैंक/ बैंक की सहायक कंपनी/ एनबीएफसी/ डीएसए/ क्रेडिट सोसायटी आदि में न्यूनतम एक वर्ष काम करने का अनुभव होना चाहिए।
सारस्वत बैंक भर्ती आयु सीमा
सारस्वत बैंक जूनियर अधिकारी पद के लिए आवेदक आयु 01 दिसंबर, 2021 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सारस्वत बैंक जूनियर अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन का तरीका
सारस्वत बैंक क्लर्क भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 22 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी नौकरियों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।