आपके लिए सैलरी ज्यादा जरूरी है या कंपनी की साख? भारत में पाया गया ये ट्रेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए सैलरी ज्यादा महत्व रखती है या कंपनी की साख? ऐसा माना जाता है कि जब कोई शख्स नौकरी की तलाश कर रहा होता है, तो उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी सैलरी होती है। लेकिन इस मामसे में चौंकाने वाली बात सामने आई है।
हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए सैलरी के मुकाबले कंपनी की साख ज्यादा महत्व रखती है।
भारत में क्या है ट्रेंड?
भारत के परिदृश्य में अगर सवाल करें तो शायद ज्यादातर लोग यही जवाब देंगे कि सैलरी ज्यादा मायने रखती है। लेकिन ऐसा नहीं है। भारत में भी नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए कंपनी की साख सैलरी से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। यह चौंकाने वाली सच्चाई एक अंतरराष्ट्रीय जॉब पोर्टल इनडीड की रिपोर्ट में सामने आई है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 97 फीसदी लोग कंपनी की साख को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानते हैं। लोग ऐसी कंपनियों को तरजीह नहीं देते जिनके बारे में उन्हें ऑनलाइन माध्यम से ज्यादा जानकारी नहीं मिलती।
यह रिपोर्ट एक सर्वे के आधार पर तैयार की गई है। सर्वे में शामिल 67 फीसदी लोगों ने कहा कि वे ऐसी कंपनियों पर भरोसा नहीं करते हैं, जिनकी साख अच्छी न हो। या फिर जिनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध न हो। करिअर ग्रोथ और सैलरी का स्थान इसके बाद आता है।
कितना जरूरी है ऑनलाइन रिव्यू
सर्वे में हिस्सा लेने वाले 69 फीसदी लोगों ने कहा कि वे नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले किसी कंपनी के पूर्व और मौजूदा कर्मचारियों द्वारा उसके बारे में किए गए ऑनलाइन रिव्यू को तरजीह देते हैं। लोगों का मानना है कि कर्मचारियों की राय यह जानने का सबसे अच्छा जरिया है कि कोई कंपनी कैसी है। वहां नौकरी करना ठीक है या नहीं।
इस रिपोर्ट के बारे में इनडीड ने लिखा है कि 'सर्वे के नतीजों से निष्कर्ष निकलता है कि हर कंपनी को पारदर्शिता बरतनी चाहिए। खुद से जुड़ी सूचनाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराते रहना चाहिए। 72 फीसदी लोग नौकरी के उस विज्ञापन को सही नहीं मानते, जहां कंपनी की साख से जुड़ी जानकारी न दी गई हो।'
ये भी पढ़ें : क्यों IIT Bombay से बीटेक-एमटेक करने के बाद इस शख्स ने ज्वाइन कर ली रेलवे ग्रुप-डी की नौकरी
कैसे किया गया सर्वे
- सर्वे भारत के अलग-अलग शहरों में किया गया। इसके लिए 1208 लोगों से बात की गई। 502 कंपनियों से भी बात की गई।
- सर्वे में 59 फीसदी लोगों ने कहा कि वह इस बात पर भी ध्यान देते हैं कि कंपनी में करिअर ग्रोथ के अवसर कितने हैं।
- वहीं, 49 फीसदी लोग कंपनी में किसी काम के लिए मिलने वाली सैलरी पर ध्यान देते हैं।
- जॉब में स्थायित्व पर 49 फीसदी लोगों का ही जोर रहता है।
- 44 फीसदी लोगों ने कहा कि वे नौकरी के दौरान मिलने वाले फायदों और लचीलेपन पर ध्यान देते हैं।
ये भी पढ़ें : ग्रेजुएट्स के लिए बैंक में 978 पदों पर भर्ती का मौका, बंपर होगी सैलरी