RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में 5349 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि कल, 10वीं-आईटीआई पास तुरंत भर दें फॉर्म
RRC WR Apprentice 2026: रेलवे भर्ती सेल, दक्षिण रेलवे ने 5349 अप्रेंटिस रिक्तियों को भरने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। 10वीं-आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि कल, 23 मार्च 2026 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRC WR Apprentice 2026: रेलवे भर्ती सेल, दक्षिण रेलवे ने वर्ष 2025-26 के लिए 5349 अप्रेंटिस रिक्तियों पर आवेदन मांगे हैं। ये रिक्तियां विभिन्न मंडलों और कार्यशालाओं में भरी जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और 23 मार्च 2026 को समाप्त होने वाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।
अप्रेंटिस भर्ती का फॉर्म कौन भर सकता है?
- छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- इसके अतिरिक्त, उनके पास उस ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं।
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक आवेदकों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आयु की गणना 23 मार्च 2026 (आवेदन की अंतिम तिथि) के आधार पर की जाएगी। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट दी जाएगी।
आयु सीमा में कितनी छूट मिलेगी?
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। एससी/एसटी को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। भूतपूर्व सैनिकों को सेवा अवधि के साथ अतिरिक्त 3 वर्ष तक की छूट दी जाएगी, बशर्ते उन्होंने कम से कम छह माह की निरंतर सैन्य सेवा पूरी की हो।
- ओबीसी - 3 वर्ष
- एससी/एसटी - 5 वर्ष
- दिव्यांग (PwBD) - 10 वर्ष
- भूतपूर्व सैनिक - 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट
भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी बातें एक नजर में
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती निकाय | पश्चिमी रेलवे (आरआरसी डब्ल्यूआर) |
| पद का नाम | प्रशिक्षु (Apprentice) |
| कुल रिक्तियां | 5,349 |
| अधिसूचना संख्या | आरआरसी/डब्ल्यूआर/04/2025 |
| अधिसूचना जारी तिथि | 18 फरवरी 2026 |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 21 फरवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 23 मार्च 2026 |
| चयन प्रक्रिया | 10वीं कक्षा और आईटीआई अंकों के आधार पर मेरिट |
| प्रशिक्षण अवधि | 1 वर्ष |
| मासिक वजीफा (10वीं पास) | 6,000 रुपये |
| मासिक वजीफा (आईटीआई पास) | 7,000 रुपये |
| नौकरी का प्रकार | शिक्षुता (केवल प्रशिक्षण, स्थायी नौकरी नहीं) |
आवेदन शुल्क कितना है?
अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है, जो नॉन-रिफंडेबल है। हालांकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। भुगतान के बाद अभ्यर्थियों को स्टेटस अवश्य जांच लेना चाहिए।
आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?
भर्ती प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- वेस्टर्न रेलवे के आधिकारिक भर्ती पोर्टल (rrc-wr.com) पर जाएं।
- आरआरसी डब्ल्यूआर अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिंक को खोजें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरणों के साथ पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें और 23 मार्च 2026 से पहले फॉर्म जमा करें।
- भविष्य में संदर्भ के लिए पुष्टिकरण का प्रिंट आउट ले लें।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि भर्ती से संबंधित ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।