फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Result of UPSC CDS I 2024 exam released, see the list of shortlisted candidates here

UPSC NDA, NA 1 Result 2024: यूपीएससी एनडीए, एनए 1 का रिजल्ट जारी, यहां देखें चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट

Thu, 23 May 2024 09:32 AM IST
कृपा अरोड़ा जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Thu, 23 May 2024 09:32 AM IST
सार

UPSC NDA, NA 1 Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैसे कर सकते है उम्मीदवार परिणाम चेक, यहां पढ़ें।

विज्ञापन
Result of UPSC CDS I 2024 exam released, see the list of shortlisted candidates here
UPSC NDA, NA 1 Result 2024 - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

 
विज्ञापन

UPSC NDA, NA 1 Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम में इंटरव्यू के लिए चुने गए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

आधिकारिक नोटिस के अनुसार,  “उम्मीदवारों से यह भी अनुरोध किया जाता है कि वे एसएसबी साक्षात्कार के दौरान संबंधित सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) को आयु और शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र जमा करें।” 

विज्ञापन

आपको बता दें की चयनित उम्मीदवारों को एनडीए 1 परिणाम 2024 की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना भर्ती वेबसाइट - join Indianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। उम्मीदवारों को फिर चयन केंद्र और एसएसबी साक्षात्कार की तारीखें उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजी जाएंगी।

साथ ही, साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम 15 दिनों के भीतर उम्मीदवारों की मार्कशीट के माध्यम से यूपीएससी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे और 30 दिनों तक आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद रहेंगे।

UPSC NDA, NA 1 Result 2024: कैसे करे परिणाम चेक 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 
  • उसके बाद होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • परिणाम पीडीएफ के रूप में स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा। 
  • चेक करने के बाद उम्मीदवार पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed