REET Mains 2026 Answer Key: रीट मेंस की उत्तर कुंजी जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका
आरएसएसबी ने रीट मेंस 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। लेवल-1 और लेवल-2, दोनों परीक्षाओं की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी उत्तर मिलान कर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अंतिम आंसर की के आधार पर परिणाम और कटऑफ जारी होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने रीट मेंस 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। यह आंसर-की प्राइमरी शिक्षक (लेवल-1) और अपर प्राइमरी शिक्षक (लेवल-2) दोनों परीक्षाओं के लिए उपलब्ध कराई गई है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक उत्तरों से अपने जवाब मिलाकर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
रीट मेंस परीक्षा 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक राज्यभर में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की गई है। हजारों उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था और अब वे आंसर की जारी होने का इंतजार कर रहे थे।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल जारी की गई आंसर की अस्थायी (प्रोविजनल) है। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
आपत्तियों की जांच के बाद बोर्ड अंतिम आंसर की जारी करेगा। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा और कटऑफ अंक घोषित किए जाएंगे।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आंसर की का मिलान कर लें और यदि आवश्यक हो तो निर्धारित अवधि में आपत्ति दर्ज कराएं। परिणाम और कटऑफ से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Answer Key/Recruitment' सेक्शन पर क्लिक करें।
- 'REET Mains 2026 Answer Key' लिंक चुनें।
- अपने प्रश्न पत्र सेट और लेवल (1 या 2) के अनुसार पीडीएफ डाउनलोड करें।