फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Rajasthan Budget 2024 Latest update, Know what announcements were made for education and employment

Rajasthan Budget: मेधावियों को लैपटॉप, चार लाख नौकरियों का संकल्प... बजट में शिक्षा-रोजगार के हिस्से क्या आया?

Wed, 10 Jul 2024 03:42 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 03:42 PM IST
सार

Rajasthan Education Budget 2024: बजट में राज्य सरकार का मुख्य फोकस महिलाओं पर रहा। इसके साथ ही, शिक्षा और छात्रों से जुड़े भी कई एलान किए गए। राजस्थान सरकार के बजट में सरकारी नौकरियों की बंपर भर्ती समेत कई बडे़ एलान किए गए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Budget 2024 Latest update, Know what announcements were made for education and employment
Rajasthan Budget 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

Rajasthan Budget 2024: राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया। बजट में राज्य सरकार का मुख्य फोकस महिलाओं पर रहा। इसके साथ ही, शिक्षा और रोजगार से जुड़े भी कई एलान किए गए। दीया कुमारी ने एलान किया प्रदेश में नई आईटीआई कॉलेज खोले जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि भजनलाल सरकार के पूर्ण बजट में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र के लिए क्या एलान किए गए।

विज्ञापन


करीब 33 साल बाद यह पहला अवसर है, जब राज्य का बजट केंद्र के बजट से पहले घोषित किया गाया है। विधानसभा का बजट सत्र आमतौर पर फरवरी-मार्च में होता है लेकिन इस साल लोकसभा चुनाव के कारण दीया कुमारी ने आठ फरवरी को विधानसभा में अंतरिम बजट पेश किया था। राजस्थान सरकार के बजट में सरकारी नौकरियों की बंपर भर्ती समेत कई बडे़ एलान किए गए हैं।

विज्ञापन

Rajasthan Budget 2024 Latest update, Know what announcements were made for education and employment
Rajasthan Budget 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

शिक्षा के क्षेत्र के लिए हुए ये एलान

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने ऐलान किया कि आठवीं, दसवीं और बारहवीं में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे, जिनमें फ्री इंटरनेट भी रहेगा। इसके अलावा, प्रदेश में नई आईटीआई कॉलेज खोले जाने की भी घोषणा की गई है। दीया कुमारी ने एलान किया कि प्रदेश में बालिकाओं के पुलिस और सैनिक में भर्ती दिलाने के लिए संभागों में बालिका सैनिक स्कूल खोले जाएंगे।

राजस्थान में इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को लेकर 300 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके तहत भरतपुर, बीकानेर, अजमेर में कॉलेज को विकसित किया जाएगा इसके साथ ही प्रदेश के शहरी क्षेत्र में 150 करोड़ की लागत से शहरी क्षेत्र में लाइब्रेरी और वाई-फाई कनेक्शन दिए जाएंगे।

Rajasthan Budget 2024 Latest update, Know what announcements were made for education and employment
Rajasthan Budget 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

रोजगार और खेल के लिए घोषणाएं

राजस्थान बजट में प्रदेश में पुलिस के 5500 नए पद को सृजित करने की घोषणा की गई। इसके साथ ही बजट में पुलिस की सुविधा में भी विस्तार किया गया है। बजट में प्रदेश में 1500 डॉक्टरों और 400 नर्सिंग कर्मियों के नए पदों का एलान किया गया है। खेलो इंडिया की तर्ज पर हर साल प्रदेश में खेलो राजस्थान का एलान, 50 करोड़ खर्च किए जाएंगे। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार की तरह राजस्थान यूथ आइकन अवार्ड दिया जाएगा। इस बार के बजट में रोडवेज में 1650 कर्मचारियों की भर्ती की भी घोषणा की गई है। 

दीया कुमारी ने बताया कि राजस्थान में युवाओं के लिए हमने अगले 5 सालों में 4 लाख सरकारी भर्तियां करने का संकल्प लिया है, वहीं इस साल 1 लाख से अधिक पदों पर सरकारी भर्तियां की जानी प्रस्तावित है। इसके अलावा, युवाओं के सर्वांगीण विकास और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए युवा नीति 2024 लाने की घोषणा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed