नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) में 10वीं पास छात्रों के लिए सुनहरा मौका, सैलरी 34 हजार से ज्यादा
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) में माईनिंग सरदार और जूनियर ओवरमैन पद के लिए 220 पदों पर भर्ती हो रही है। बता दें कि, आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर, 2018 है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफशियल वेबसाइट www.nclcil.in पर जाकर इससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
एनसीएल ने B कैटेगरी के लिए 34,391 और C कैटेगरी के लिए 31,853 सैलरी निर्धारित की है। यह इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) भर्ती में उम्मीदवार आयु सीमा, योग्यता, आवेदन शुल्क व अन्य की जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।
मुख्य जानकारी
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ऑफशियल वेबसाइट - www.nclcil.in
कुल पद: 220
वेतन : B कैटेगरी 34,391 और C कैटेगरी 31,853
आयु सीमा: सामान्य वर्ग 30 वर्ष
अंतिम तिथिः 24 सितंबर, 2018
पद का विवरण : माईनिंग सरदार, जूनियर ओवरमैन
पत्राचार का पताः पंजरेह भवन, मोरवा, सिंगरौली -486889 (म.प्र.)
Check out latest govt jobs notifications
:https://safalta.com/government-jobs