फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   UP-TET exams preparation completed

यूपी-टीईटी की तैयारी हुए पूरी, परीक्षा आज

Tue, 02 Feb 2016 07:57 AM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 07:57 AM IST
विज्ञापन
UP-TET exams preparation completed

परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में दो फरवरी को हो रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीईटी-2015 की तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन


यूपीटीईटी के आयोजन के संबंध में निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में लगभग साढ़े नौ लाख से अधिक परीक्षार्थी लगभग बारह हजार केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


पहली पाली 10 से 12.30 बजे के बीच उच्च प्राथमिक स्तर (छठवीं से आठवीं कक्षा) और दूसरी पाली 2.30 से शाम पांच बजे तक प्राथमिक स्तर (पहली से पांचवीं कक्षा) के लिए परीक्षा होगी। प्रदेश स्तरीय अधिकारियों को परीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनाए गए 75 परीक्षा केन्द्र

UP-TET exams preparation completed

यूपी टीईटी 2015 की लिखित परीक्षा के लिए जिले में 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 51 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा के लिए 75 केंद्र बनाए गए हैं और दूसरी पाली की परीक्षा इन्हीं में से 18 केंद्रों में होगी।

परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक भी परीक्षा कक्ष में मोबाइल अपने पास नहीं रख सकेंगे। परीक्षा केंद्रों से 200 मीटर की दूरी तक फोटो स्टेट मशीन की दुकानें बंद करा दी जाएं। इलाहाबाद में परीक्षा की जिम्मेदारी अपर शिक्षा निदेशक बेसिक विनय कुमार पांडेय को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed