फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   tips for ugc net exam

बड़े काम के हैं ये टिप्स, दिला सकते हैं टीचर की नौकरी

Tue, 09 Jun 2015 12:51 AM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
tips for ugc net exam

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लेक्चरर के तौर पर कॅरियर बनाना चाहते हैं, तो यूजीसी-नेट परीक्षा पास करना जरूरी है। साल में दो बार आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा करीब है, जबकि सिलेबस काफी बड़ा होता है। इसलिए अंतिम समय में पुख्ता तैयारी के लिए सही शेड्यूल होना जरूरी है।

विज्ञापन


नेट एग्जाम में बहुत सारे सवाल संबंधित विषय की बेसिक जानकारी से जुड़े होते हैं। इसलिए बेसिक चीजों पर गौर करें। एग्जाम की तैयारी में जुटने से पहले एक बार सिलेबस जरूर देख लें, ऐसा न हो कि अंतिम समय में आपको पता चले कि कोई टॉपिक रह गया है।
विज्ञापन


कम समय में तैयारी करने के लिए एक रणनीति का होना बहुत जरूरी है, आप कुछ सवाल खुद से तैयार करें और जवाब ढूंढने की कोशिश करें। रोजाना ऐसा करने से आपकी तैयारी सही दिशा में बढ़ती रहेगी। निरंतर प्रैक्टिस बनाए रखें। ऐसा करने से आप अच्छी तरह से तैयारी कर सकते हैं। लेकिन, सबसे पहले अपना विजन क्लियर रखें, टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें और महत्वपूर्ण फैक्टर्स का ख्याल रखें। ऐसा करने पर आप ज्यादा सीख पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोच-समझकर और सलाह लेकर ही खरीदें किताब

tips for ugc net exam

परीक्षा की तैयारी में सही अध्ययन सामग्री मायने रखती है। कई बार स्टूडेंट्स जल्दबाजी में उन किताबों को खरीद लाते हैं, जिनका स्टडी मैटेरियल घटिया होता है, जिससे आपकी तैयारी गलत दिशा मे जा सकती है। नेट की तैयारी करने के लिए सोच-समझकर और सलाह लेकर ही कोई किताब खरीदें।

जब आप यह समझ जाएं कि कितना समय किस टॉपिक पर देना है, तो आप उन टॉपिक्स के शॉर्ट नोट्स बना सकते हैं, जिसमें कम से कम उस विषय के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

कई ऐसी चीजें होती हैं, जिसे आप एग्जाम से पहले तो पढ़ लेते हैं, लेकिन बाद में भूल जाते हैं। इससे बचने के लिए कुछ दिन पहले से ही रिविजन के लिए समय जरूर निर्धारित कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed