फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   tea vendor's son got rank in iit

चाय वाले के बेटे ने लहराया IIT में परचम

Sat, 27 Jun 2015 09:02 PM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
tea vendor's son got rank in iit

गुदड़ी के एक और लाल ने कमाल किया है। इलाहाबाद के पट्टी तहसील क्षेत्र के विनैका गांव निवासी तरुण ने मेहनत के बल पर आईआईटी में सफलता हासिल की है। सामान्य कैटेगरी में उसे 2929वीं रैंक मिली है।

विज्ञापन


निहायत गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले तरुण के पिता दाउदपुर बाजार में गुमटी में चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अब परिवार बेटे की पढ़ाई की फीस को लेकर परेशान है। उन्हें भी मुख्यमंत्री से मदद की दरकार है।
विज्ञापन


विनैका गांव निवासी तरुण कुमार यादव ने इंटर तक की परीक्षा स्थानीय स्तर पर ही हासिल की। तीन माह पूर्व उसके पिता बजरंग बहादुर यादव ने कर्ज लेकर किसी तरह उसका दाखिला इलाहाबाद की एक कोचिंग में कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होनहार बेटे ने पिता का कर्ज उतारने में पूरा दम लगा दिया। उसने आईआईटी में सामान्य कैटगरी में 2929वीं रैंक हासिल कर ली। उसकी सफलता से परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा है।

परिवारवालों को मुख्यमंत्री से मदद की उम्मीद

tea vendor's son got rank in iit

इसके पहले तरुण पढ़ाई के साथ दुकान में पिता का हाथ भी बंटाया करता था। अब परिवार के सामने नई समस्या खड़ी हो गई है। घरवाले बेटे की आईआईटी की फीस भरने को लेकर परेशान हैं। पिता की चाय की दुकान से इतनी ही आमदनी हो पाती है कि किसी तरह गुजारा हो जाए। अब परिवारवालों को मुख्यमंत्री से मदद की उम्मीद है।

सामान्य किसान परिवार का होने के बाद भी तरुण ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे और हौसले बुलंद हों तो बड़ी से बड़ी मंजिल पाई जा सकती है। दाउदपुर के आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कालेज विनैका से उसने हाईस्कूल व श्रीगोविंद इंटर मीडिएट कालेज बरहटा मछलीशहर जौनपुर से उसने इंटर की परीक्षा 2013 में उत्तीर्ण की थी।

तरुण ने बताया कि कुछ हासिल करने के लिए आत्मविश्वास बनाए रखना आवश्यक है। निरंतर अभ्यास से सफलता मिलनी तय है। उसने अपनी सफलता का श्रेय मां-बाप व चाचा गिरजाशंकर यादव को दिया है। पढ़ाई के पीछे उसकी लगन को देखकर आर्थिक मदद के साथ ही वह उसका हौसला बढ़ाया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed