SSC GD 2022 : जनवरी में होगा सीबीटी परीक्षा का आयोजन, जानें इसमें किन बातों पर निर्भर करेगा कटऑफ
GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 30 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिये GD कॉन्स्टेबल के 24,205 तथा NCB में सिपाही के 164 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती परीक्षा के लिए 20 लाख से अधिक आवेदन आ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। 27 अक्तूबर से जारी हुई आवेदन प्रक्रिया 30 नवम्बर को समाप्त हो रही है। जो अभ्यर्थी देश की विभिन्न सेनाओं में किसी एक का हिस्सा बनना चाहते हैं उन्हें GD कॉन्स्टेबल की इस भर्ती के लिए बिना बिलंब आवेदन कर देना चाहिए। क्योंकि SSC ने एक नोटिस जारी करके कहा कि आवेदन की आखिरी तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन के अंतिम समय में आने वाली दिक्कतों से बचने के लिए इसके लिए जल्द आवेदन कर देना चाहिए। इस भर्ती के जरिये GD कॉन्स्टेबल के 24,205 तथा NCB में सिपाही के 164 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग द्वारा जनवरी 2023 में इस भर्ती परीक्षा का सीबीटी आयोजित किया जाएगा। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC GD Course - Join Now की सहायता ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें
एसएससी जीडी सिलेबस
एसएससी जीडी सैलरी
एसएससी जीडी ईबुक
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र
किन बातों पर निर्भर करेगा कटऑफ
किसी भी भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में कट ऑफ स्कोर प्रश्नों के स्तर, रिक्तियों की संख्या तथा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पर निर्भर करती है। साथ ही भर्तियों में अभ्यर्थियों कट ऑफ उनके श्रेणी के हिसाब से अलग - अलग होता है। GD कॉन्स्टेबल भर्ती में भी अभ्यर्थियों का कटऑफ इन बातों पर ही निर्भर करता है। हालांकि इस भर्ती में अभ्यर्थियों का कट ऑफ उनके श्रेणी के साथ उनके राज्य/क्षेत्र के हिसाब से भी अलग होता है। दरअसल इस भर्ती के लिए आयोग राज्यों/क्षेत्रों के हिसाब से अलग अलग कट ऑफ जारी करती है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। गौरतलब है कि इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को चयनित होने के लिए CBT के साथ PET, PST, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भी हिस्सा लेना होगा।
SSC GD Expected Cutoff 2022
कैटेगरी /कटऑफ
- सामान्य-72-77
- ईडब्ल्यूएस-71-76
- ओबीसी-70-75
- एससी-60-65
- एसटी-53-58
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, SSC GD, SBI PO समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। सफलता के इन कोर्सेस में आपको दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में घर बैठे परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलता है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।