फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   special coaching for sc st students

बेरोजगार SC-ST युवाओं को मोदी सरकार की सौगात

Sat, 13 Jun 2015 09:44 PM IST
Updated Sat, 13 Jun 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
special coaching for sc st students

सरकारी नौकरियों में एससी/एसटी वर्ग के लिए आरक्षित सीटों को भरने में भले ही केंद्र सरकार पिछड़ी हुई हो लेकिन दलित-आदिवासियों पर मेहरबान सरकार अब इस वर्ग को रोजगार दिलाने के लिए खास कोचिंग की व्यवस्था करने जा रही है।

विज्ञापन


श्रम मंत्रालय ने दिल्ली, कानपुर समेत देश के 21 शहरों में कोचिंग व प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। यहां एसएससी और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए स्पेशल कोचिंग स्कीम के तहत 11 माह के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसकी शुरुआत 1 जुलाई से होने की संभावना है। प्रशिक्षित बच्चों को कैरियर सेंटरों से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद भी की जाएगी।
विज्ञापन


श्रम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत परीक्षार्थियों को अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, गणित की कोचिंग के साथ-साथ शार्ट हैंड टाइपिंग और कंप्यूटर की जानकारी दी जाएगी। कोचिंग केंद्रों पर हफ्ते में छह दिन रोजाना तीन घंटे का प्रशिक्षण जरूरतमंद एससी/एसटी बच्चों को दिया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर 60 बच्चों को प्रशिक्षित करने की व्यवस्था होगी जबकि दिल्ली में 100 बच्चों के लिए व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों का चयन भी प्रतिस्पर्धा के आधार

special coaching for sc st students

इसमें महत्वपूर्ण यह है कि इन कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षकों का चयन भी प्रतिस्पर्धा के आधार पर होगा। बीएड या फिर उच्च शिक्षा प्राप्त कोई भी व्यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकेगा।

नए रोजगार केंद्रों से एससी/एसटी वर्ग के छात्रों को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास के तहत सरकार इस वर्ग के बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था करना चाहती है। इसी के मद्देनजर संबंधित मंत्रालय नई योजनाएं ला रहे हैं।

गौरतलब है कि श्रम मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय समेत कई अन्य मंत्रालय भी एससी/एसटी के उत्थान के लिए नई योजनाओं को आकार दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed