फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   son of farmer top in up in ARO examination

किसान के बेटे ने रोजाना 6 घंटे पढ़कर किया यूपी टॉप

Sun, 09 Aug 2015 08:29 AM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन
son of farmer top in up in ARO examination

सदर तहसील क्षेत्र के सोनावां गांव निवासी किसान सीताराम तिवारी के छोटे बेटे ओमप्रकाश तिवारी ने आरओ/एआरओ(सहायक समीक्षा अधिकारी/ समीक्षा अधिकारी) भर्ती परीक्षा 2013 में यूपी में पहला स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन


उन्होंने गांव के माहौल में रहकर संसाधनों के अभाव से लड़ते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में यह सफलता हासिल की है। उनकी कामयाबी से पूरा परिवार खुशी से झूम उठा है।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में ओमप्रकाश ने बताया कि सिविल सेवा तथा आयोग की भर्ती परीक्षाओं की वह लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं और इसी क्रम में आरओ/एआरओ परीक्षा 2013 में सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि लगातार कड़ी मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा की तैयारी में लगा रहा। जिसकी वजह से सफलता मिल सकी। बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बड़े शहरों में जाकर तैयारी नहीं कर सका।

रोजाना 6 घंटे करते थे पढ़ाई

son of farmer top in up in ARO examination

घर पर ही रणनीति बनाकर परीक्षापयोगी किताबों का संकलन कर तैयारी की। घर के काम से समय मिलने के बाद सुबह-शाम छह घंटे पढ़ाई करता था। प्रतिदिन की समय सारिणी बनाकर तैयारी की।

उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी संसाधन के अभाव में बड़े शहरों में जाकर कोचिंग नहीं कर सकते हैं, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि दोगुने उत्साह से अच्छी किताबों का संकलन करते हुए तैयारी करनी चाहिए। हां, यह जरूरी है कि तैयारी ईमानदारी से की गई हो।

सिविल सेवा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को नियमित समयसारिणी के आधार पर तैयारी करनी चाहिए। असफलता मिलने पर घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उन कमियों का पता लगाकर तैयारी में सुधार करना चाहिए।

घर पर रहकर ही की तैयारी

son of farmer top in up in ARO examination

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ ने शनिवार की सुबह 11 बजे  फोन कर ओमप्रकाश को समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने की सूचना और बधाई दी। यह खबर सुनते ही अभिभावकों की आंखों से जहां खुशी के आंसू निकलने लगे वहीं सफलता मिलने पर ओमप्रकाश खुशी से झूम उठे।

सोनावां गांव निवासी सीताराम तिवारी के बड़े बेटे अशोक कुमार तिवारी वृजेंद्रमणि इंटर कालेज में प्रवक्ता हैं। जबकि छोटा बेटा ओमप्रकाश सिविल सेवा की तैयारी में लगा था। आरओ/एआरओ परीक्षा में सफलता से पूर्व उन्होंने समाजशास्त्र विषय से नेट के साथ राजस्व निरीक्षक परीक्षा में 16 वां स्थान प्राप्त किया था।

घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह घर पर ही रहकर तैयारी करते रहे। कई बार असफलताओं के बाद भी वह निराश नहीं हुए, बल्कि दोगुने उत्साह से तैयारी में लगे रहे। शनिवार की सुबह परीक्षा नियंत्रक ने उन्हें फोन कर सफलता की बधाई देते हुए सचिवालय में चयन होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed