फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   Skilled domestic workers will take at least nine thousand rupees salary

अब घरेलू नौकरों के लिए सरकार की खास सौगात, वेतन और छुट्टी पर बड़ा फैसला

Mon, 17 Aug 2015 03:24 PM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
Skilled domestic workers will take at least nine thousand rupees salary

केंद्र सरकार जल्द ही घरेलू नौकरों के लिए राष्ट्रीय नीति का तोहफा दे सकती है। इसके तहत कुशल घरेलू नौकरों को काम पर रखने वालों को कम से कम नौ हजार रुपये महीने वेतन देना पड़ सकता है।

विज्ञापन


साथ ही वेतन में बिना कटौती किए एक साल में 15 दिन का अवकाश और मातृत्व छुट्टी देनी होगी। राजग सरकार घरेलू कामगारों के हितों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय नीति तैयार कर रही है।
विज्ञापन


इसके तहत घरेलू नौकरों के लिए वेतन एवं अवकाश के अलावा सामाजिक सुरक्षा कवर, यौन उत्पीड़न एवं बंधुआ मजदूरी के खिलाफ प्रावधान किया जा रहा है।

घरेलू कामगारों के लिए राष्ट्रीय नीति

Skilled domestic workers will take at least nine thousand rupees salary

केंद्रीय कैबिनेट के समक्ष जल्द ही ‘घरेलू कामगारों के लिए राष्ट्रीय नीति’ पेश होने की संभावना है। अब सामाजिक सुरक्षा नीति के तहत घरेलू नौकरों को शिक्षा जारी रखने, काम करने के सुरक्षित वातावरण और शिकायतों के निवारण के लिए तंत्र का अधिकार मिल सकेगा।

इसके अलावा घरेलू नौकरों और उनको काम में रखने वालों को समूह बनाने और एक-दूसरे के साथ सामूहिक सौदेबाजी का भी अधिकारी होगा।

इस संबंध में पिछले हफ्ते महानिदेशक श्रम कल्याण ने मसौदा तैयार करके श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय को सौंप दिया है। दत्तात्रेय ने कहा कि घरेलू कामगारों के लिए नई नीति अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठनों के मानकों के अनुकूल है

2007 से बन रही है नई नीति

Skilled domestic workers will take at least nine thousand rupees salary

घरेलू नौकरों के लिए नई नीति 2007 से बन रही है। इसे दो बार 2013 और 2014 में कैबिनेट के पास भेजा गया था।

हालांकि बाद में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के तहत इसे मंत्रियों के समूह के पास भेजे जाने की चूक की गई, जिसके चलते यह लटक गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed