यूपी: 1652 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति का रिजल्ट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के एडेड कॉलेजों में 1652 असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद पर उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा कराई गई लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। सबसे हाई कटऑफ प्राचीन भारतीय इतिहास की 165.66, एंथ्रोपोलॉजी 153..06 और दर्शनशास्त्र 152.58 विषय की गई है। सबसे कम कटऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग 70.71 गई है। परीक्षा 43 विषयों के लिए हुई थी।
आयोग ने विज्ञापन संख्या 46 के तहत लिखित परीक्षा फरवरी-मार्च 2015 में कराई थी। करीब 16 महीने बाद रिजल्ट घोषित किया गया है। 200 नंबर की लिखित परीक्षा हुई थी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का अनुपात क्रमश: 70:30 रखा गया था।
अभ्यर्थियों का अब इंटरव्यू का इंतजार है। लंबे समय के बाद रिजल्ट आने पर हायर एजूकेशन में हलचल शुरू हो गई है। हाल में आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर की नई नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। इसलिए उक्त प्रक्रिया जल्द पूरी होने की संभावना है।
ये है लिखित परीक्षा की कटऑफ
विषय जनरल ओबीसी एससी
हिंदी 144.33 144.33 129.90
उर्दू 123.23 ------ ------
अंग्रेजी 98.97 98.97 74.23
संस्कृत 121.21 121.21 117.17
ड्राइंग 131.31 131.31 ------
इतिहास 148.94 148.94 148.94
प्राचीन भारतीय इतिहास 165.66 165.66 163.64
भूगोल 141.41 141.41 137.37
मनोविज्ञान 116.83 114.29 95.92
एजूकेशन 108.09 108.09 103.09
समाजशास्त्र 130.61 130.61 130.51
अर्थशास्त्र 115.79 115.79 115.79
राजनीति विज्ञान 125.0 125.0 125.0
मिलिट्री साइंस 127.27 127.27 94.95
बीएड 136.78 136.69 118.37
लॉ 147.47 137.37 127.27
केमिस्ट्री 105.15 105.15 49.48
बॉटनी 118.13 111.11 86.87
जूलॉजी 109.05 98.93 73.79
मैथ 100.0 100.0 44.68
फिजिक्स 95.92 95.92 69.59