फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   pcs 2015 result announced

विवादों के बाद आखिर जारी हुआ PCS-2015 का रिजल्ट

Wed, 02 Dec 2015 04:21 PM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
pcs 2015 result announced

विवादों और विरोध के बीच उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा चयन (पीसीएस सामान्य-विशेष) मुख्य परीक्षा-2015 का रिजल्ट घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गौर करने वाली बात यह है कि प्रतियोगियों ने आज सुबह ही पुनर्मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित करने की मांग का ज्ञापन सौंपा था। इसके बावजूद परिणाम घोषित होने से प्रतियोगियों में नाराजगी है। प्रतियोगियों की ओर से इस रिजल्ट को भी हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


कुल 530 पदों के लिए 1578 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इनमें जिला उद्यान अधिकारी ग्रेड-1 के दो तथा गेड-2 के एक यानी, तीन पदों के लिए साक्षात्कार का प्रावधान नहीं है। इनके रिजल्ट अंतिम परिणाम के समय घोषित किए जाएंगे। इस तरह से 527 पदों के लिए 1578 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार फरवरी के बाद शुरू होगा पीसीएस का साक्षात्कार

pcs 2015 result announced

आयोग में लोअर सबऑर्डिनेट का साक्षात्कार 30 नवंबर को शुरू हुआ है, जो चार फरवरी तक चलेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि चार फरवरी के बाद ही पीसीएस का साक्षात्कार शुरू होगा। 29 जून से 16 जुलाई के बीच इलाहाबाद और लखनऊ में आयोजित मुख्य परीक्षा में 9164 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

अभ्यर्थियों के प्राप्तांक तथा कटऑफ अंतिम परिणाम के बाद घोषित होंगे, लेकिन आयोग सूत्र के अनुसार सामान्य और ओबीसी के कटऑफ में 40 अंक का अंतर बताया जा रहा है।

यह भी दावा किया जा रहा है कि इस बार ओबीसी का एक भी अभ्यर्थी सामान्य कैटेगरी में ओवरलैप नहीं कर पाया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस बार जाति विशेष पर कृपा नहीं हुई। सचिव सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि परिणाम हाईकोर्ट में दायर याचिका के फैसले के अधीन रहेगा।

स्केलिंग में मनमानी के आरोप

pcs 2015 result announced

अनिल यादव के जाने के बाद आयोग का यह पहला बड़ा रिजल्ट है, लेकिन यह भी विवादों से अछूता नहीं रहा। प्रतियोगियों का आरोप है कि कॉपियों का मूल्यांकन अनिल यादव के समय में ही हो गया था। इसमें गड़बड़ी के अलावा स्केलिंग में भी मनमानी की गई है।

इस तरह का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने मंगलवार को आयोग में ज्ञापन सौंपकर पुनर्मूल्यांकन की मांग की थी। उनका यह भी कहना था कि प्रारंभिक परीक्षा का एक पेपर आउट हो गया था। इसके अलावा हाईकोर्ट में भी सुनवाई चल रही है।

अभ्यर्थी हाईकोर्ट के आदेश के बाद परिणाम घोषित करने की भी मांग कर रहे थे। इसके बावजूद परिणाम घोषित कर दिया गया। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अवनीश पांडेय, अयोध्या सिंह, अशोक पांडेय आदि अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री तथा अनिल यादव के दबाव में आनन-फानन में परिणाम घोषित किया गया है।

पीसीएस-2015 शुरू से ही विवादों में

pcs 2015 result announced

पीसीएस-2015 भर्ती शुरू से ही विवादित रही। इतना ही नहीं परीक्षा कराने तथा रिजल्ट घोषित करने के मामले में आयोग को जल्दबाजी भी रही। इससे भी कई तरह के सवाल उठते रहे। प्रारंभिक परीक्षा 29 मार्च को हुई थी, लेकिन पेपर आउट हो गया। हालांकि, आयोग ने सिर्फ एक ही पेपर आउट होने की बात मानी। इस पेपर की परीक्षा 10 मई को दोबारा कराई गई।

इसके बाद मात्र 25 दिन के अंतराल पर पांच जून को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। विवाद तथा प्रतियोगियों के विरोध के बावजूद मात्र 24 दिन बाद 29 जून से मुख्य परीक्षा करा ली गई। अब तकरीबन साढ़े चार महीने बाद मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। जबकि, प्रतियोगियों की ओर से लगातार आपत्ति उठाई जा रही थी।

खास यह कि अभी लोअर सबऑर्डिनेट-2013 का साक्षात्कार चल रहा है जो चार फरवरी तक चलेगा। इस तरह से पीसीएस का साक्षात्कार चार फरवरी के बाद ही शुरू हो पाएगा। इसके बावजूद विरोध के बीच परिणाम घोषित होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed