फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   now get job with in 12 minutes

सिर्फ 12 मिनट के आसान टेस्ट से मिलेगी बढ़िया सैलरी की नौकरी

Mon, 17 Aug 2015 04:15 PM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Mon, 17 Aug 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
now get job with in 12 minutes

नौकरी पाने के लिए अब घंटों इंटरव्यू देने की जरूरत नहीं। जरूरत है, तो सिर्फ एक आसान सा टेस्ट पास करने की और आपकी नौकरी पक्की। स्नैपडील, ओला कैब्स, क्विकर और डब्लूएनएस जैसी बड़ी कंपनियां ‘स्पीड हाइरिंग’ के जरिये ही लोगों को नौकरी दे रही हैं।

विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में स्पीड हाइरिंग के तहत सिर्फ 12 मिनट में एक टेस्ट के जरिये उम्मीदवार को परखा जाता है और उसी आधार पर उसे नौकरी देने या न देने का फैसला लिया जाता है।
विज्ञापन


ई-कॉमर्स से जुड़ी कंपनियां स्पीड हाइरिंग का सबसे ज्यादा उपयोग कर रही हैं। ग्लोबलहंट कंपनी के एमडी सुनील गोयल कहते हैं कि नए स्टार्टअप और नये युग के उद्योगों में जीवन तेज गति से भाग रहा है और व्यापार की स्थिति हर पखवाड़े बदल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट में पूछे जाने वाले सवाल

now get job with in 12 minutes

ऐसे में कंपनियां भी कर्मचारियों की भर्ती पर ज्यादा समय खर्च न कर कंपनी को बेहतर बनाने के लिए स्पीड हाइरिंग जैसे माध्यम अपना रही हैं। कोक्यूब्स टेक्नोलॉजी ने ‘कोगनिटिव एबिलिटी टेस्ट (कास्ट)’ तैयार किया है।

इसके जरिये ही उम्मीदवारों को परखा जाता है और उन्हें नौकरी पर रखा जाता है। ‘कास्ट’ नाम के इस टेस्ट में 50 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं।

इसमें अंग्रेजी के व्याकरण, अनुपात और प्रतिशत निकालने से जुड़े प्रश्न होते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार की सामान्य ज्ञान और कुशलता नापने के लिए कुछ प्रश्न पूछे जाते हैं।

समय बचाने का नया तरीका

now get job with in 12 minutes

इस टेस्ट को पास करने का मतलब है कि नौकरी पक्की है। स्नैपडील, ओला कैब्स व अन्य कंपनियां कर्मचारियों की भर्ती पर कम समय लगाकर अपने व्यापार पर ज्यादा ध्यान देना चाहती हैं।

इसके लिए कास्ट टेस्ट के जरिये स्पीड हाइरिंग की जाती है और यह दिन-प्रतिदिन भर्ती करने का सबसे बड़ा माध्यम बन रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed