फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   National Employment Service will center portal gift to youth by government

बेरोजगार युवाओं के लिए मोदी लेकर आए सबसे बड़ी सौगात, आप भी जानिए

Fri, 17 Jul 2015 03:25 PM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
National Employment Service will center portal gift to youth by government

केंद्र सरकार की ओर से पहली दफा युवाओं को राष्ट्रीय रोजगार सेवा पोर्टल का तोहफा मिल सकेगा। रोजगार एक्सचेंज की जगह इस पोर्टल को शुरू कर सरकार बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना चाहती है।

विज्ञापन


इस संदर्भ में श्रम व रोजगार मंत्रालय ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जुलाई को नेशलन कैरियर सर्विस पोर्टल की शुरूआत करेंगे।

इस पोर्टल के शुरू होने के बाद नौकरी तलाशने में जुटे युवाओं को घर बैठे रोजगार पंजीकरण कराने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण यह है कि तकनीक का भरपूर इस्तेमाल कर तैयार किये गए पोर्टल के जरिए नियोक्ता और जरूरतमंद युवाओं के लिए नौकरी मैच मेंकिंग का काम आसान होगा।

विज्ञापन

लिया गया है डाटाबेस

National Employment Service will center portal gift to youth by government

वहीं युवाओं की योग्यता, क्षमता के मुताबिक रोजगार काउंसेलिंग और प्रशिक्षण के विकल्प सुझाने का काम भी यह पोर्टल करेगा। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौजूदा रोजगार एक्सचेंजों को बेहतर बनाकर तकनीक के सहारे जिलेवार जोड़ने की योजना बनाई गई है।

इस क्रम में देश के सभी 982 रोजगार एक्सचेंज चरणबद्ध तरीके से जुड़ेंगे। इससे काम पहले के मुकाबले कहीं बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि पोर्टल के लिए सरकारी-निजी नियोक्ताओं का डाटाबेस लिया गया है।

कंपनियों को कब, कितने कर्मचारियों की तलाश है इस बारे में जानकारी समय-समय पर अपडेट कराने को कहा गया है। महत्वपूर्ण यह है कि इस पोर्टल पर निम्न पदों से लेकर उच्च पदों तक के लिए नौकरी की खोज की जा सकेगी।

विज्ञापन

तीन तरह की सुविधाएं होंगी उपलब्ध

National Employment Service will center portal gift to youth by government

उन्होंने कहा कि पोर्टल तीन तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। योग्यता के मुताबिक नौकरी के अवसर बताने के अलावा यह जानकारी भी मिल सकेगी कि किसी व्यक्ति को रूचि और योग्यता के हिसाब से किस क्षेत्र में अवसर तलाशना चाहिए।

वहीं किसी खास क्षेत्र में रूचि रखने वालों के लिए उपयुक्त प्रशिक्षण केंद्र के बारे में जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि पहले चरण में 100 रोजगार एक्सचेंजों के आधुनिकीकरण और फेरबदल के लिए 190 करोड़ रुपए का आवंटन किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed