MS Excel : इस हुनर के बिना इंटरव्यू में आप हो सकते हैं रिजेक्ट, जानें क्या हैं इस स्किल को सीखने के फायदे
MS एक्सेल का उपयोग लगभग सभी व्यावसायिक कार्यों के लिए छोटी से लेकर बड़ी कंपनियों तक में किया जाता है। इसका नॉलेज न होना आपके लिए जॉब इंटरव्यू में रिजेक्शन का कारण बन सकता है। इसलिए हजारों युवा हर रोज संस्थानों में एक्सेल सीखने के लिए दाखिला ले रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप किसी जॉब के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं या किसी काम की खोज में हैं, तो आप जल्द ही एक्सेल की नॉलेज हासिल कर लें। क्योंकि मौजूदा समय में लगभग सभी ऑफिस वर्क कम्प्यूटर के जरिए पूरे किए जाते हैं। और इन पर अगर डेटा संबंधी काम करना हो तो आपके पास एक्सेल का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। गौरतलब है कि पूरी दुनिया में MS एक्सेल डाटा को व्यवस्थित करने और वित्तीय विश्लेषण करने के लिए इस्तेमाल होता है। इसका उपयोग सभी व्यावसायिक कार्यों में और छोटी से लेकर बड़ी कंपनियों में होता है। इसलिए अगर आप किसी कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे हैं और अगर आपके रिज्यूमे में एक्सेल का नॉलेज होना नहीं लिखा है तो आपको कंपनी द्वारा रिजेक्ट भी किया जा सकता है। इसीलिए एक्सेल के महत्व को देखते हुए सफलता डॉट कॉम ने युवाओं को इसमें एक्सपर्ट बनाने के लिए एक खास कोर्स Advance Excel Course : Join Now की शुरुआत की है। इस कोर्स की सहायता से आप निजी कंपनी में उच्च पद पर ज्वाइन कर सकते हैं।
ये भी सीखे
डिजिटल मार्केटिंग
ग्रॉफिक डिजाइनिंग
आंत्रप्रेन्योरशिप
एक्सेल के फायदे:
एक्सेल का मुख्य उपयोग डाटा एंट्री, डाटा मैनेजमेंट, एकाउंटिंग, फाइनेंसियल एनालिसिस, वित्तीय मानक स्थापित करना, रेखांकन और चार्टिंग, प्रोग्रामिंग, ग्राहक संबंध प्रबंधन (सीआरएम), टाइम मैनेजमेंट, कार्य मैनेजमेंट समेत अन्य कई चीजों के लिए किया जाता है। इसके अलावा अगर आप किसी ऑफिस में काम करते हैं तो कभी न कभी आपको प्रेजेंटेशन तैयार करना ही होता है। एक्सेल का ज्ञान होने के बाद आप ऑफिस के कामों के लिए प्रेजेंटेशन भी झट से तैयार कर सकते हैं। साथ ही एक्सेल डाटा स्टोर करने में आसान है और इसमें जानकारी फ़िल्टर करना आसान और बेहद ही सुविधाजनक है। इसके अलावा यह सुरक्षित भी है और सभी डेटा को एक स्थान पर उपलब्ध भी करा सकता है।
सफलता के साथ सीखें एडवांस एक्सेल :
सफलता डॉट कॉम के इस कोर्स में आपको 10 घंटे की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस में हिस्सा लेने का मौका मिलता है। इसके साथ आपको लाइव प्रैक्टिस सेशन, क्विक रिपोर्टिंग के लिए 50 से भी अधिक एडवांस ट्रिक और फार्मूला, इंटरैक्टिव विजुअलाइजेशन ऑफ डेटा, इंटरैक्टिव डैशबोर्ड का निर्माण और अन्य कई चीजें सिखाई जाती हैं। इस क्लास से जुड़ने के बाद आपके डाउट्स को दूर करने के लिए डाउट सेशन्स, केस स्टडीज, पीडीएफ नोट्स और अन्य भी कई चीजें उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही इस कोर्स के साथ आपको एडवांस्ड एक्सेल से जुड़ी सभी जानकारी दी जाती है और इसके एडवांस्ड कॉन्सेप्ट्स भी आपको सिखाया जाता है। 14 नवंबर 2022 से शुरू होने जा रहे इस खास कोर्स से आप महज 499 रुपये की फी देकर जुड़ सकते हैं और इस फील्ड में अपना शानदार करियर बना सकते हैं।
सफलता के साथ बनाएं अपना करियर :
देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेस की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां ग्रॉफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेस हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। तो देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करियर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।