MS Excel : आपके रेज्यूमें में शामिल ये स्किल दिला सकती है लाखों का पैकेज, जानें सीखने के लिए क्या करना होगा
MS एक्सेल का उपयोग लगभग सभी व्यावसायिक कार्यों के लिए छोटी से लेकर बड़ी कंपनियों तक में किया जाता है। आज कंपनियों को डेटा समराइज और एनालाइज करने के लिए काफी संख्या में एक्सेल के बारे में जानने वाले युवाओं की जरूरत पड़ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के समय में किसी भी ऑफिस या व्यावसायिक प्रतिष्ठान में डेटा एंट्री, डेटा मैनेजमेंट, प्रोग्रामिंग, फाइनेंसियल एनालिसिस, चार्टिंग-ग्रॉफिंग, एकाउंटिंग, फाइनेंसियल मॉडलिंग, टास्क मैनेजमेंट, टाइम मैनेजमेंट जैसे कामों के लिए जिस एक स्किल की जरूरत पड़ती है वो है एम एस एक्सेल। इसलिए किसी कंपनी में नौकरी के लिए साक्षात्कार देने जा रहे उम्मीदवार के सीवी में ये स्किल होती है तो उसे आसानी से नौकरी मिल जाती है। क्योंकि आजकल छोटी बड़ी हर कंपनी में डेटा मैनेज करने के लिए एक्सेल का उपयोग किया जाता है। इसीलिए आजकल युवाओं के बीच इस कोर्स की बहुत डिमांड बनी हुई है। आप भी अगर कहीं इंटरव्यू देने की सोच रहे हैं तो एमएस एक्सेल का ज्ञान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। युवाओं के बीच एमएस एक्सेल के बढ़ते क्रेज और इस क्षेत्र में रोजगार के बढ़ते अवसरों को देखते हुए सफलता डॉट कॉम ने एक खास कोर्स Advance Excel : Join Now शुरू किया है। आप इस कोर्स की सहायता से कम समय में आकर्षक पैकेज की नौकरी हासिल कर सकते हैं। इससे पूर्व भी कई बेरोजगारों को इस कोर्स ने रोजगार दिलाया है।
ये भी सीखें
डिजिटल मार्केटिंग
ग्रॉफिक डिजाइनिंग
एंटरप्रेन्योरशिप
इस कोर्स में क्या है खास
इस एक्सेल कोर्स में आपको 10 घंटे की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस में हिस्सा लेने का मौका मिलता है। इसके साथ आपको लाइव प्रैक्टिस सेशन, क्विक रिपोर्टिंग के लिए 50 से भी अधिक ट्रिक्स और फार्मूले, इंटरैक्टिव विजुअलाइजेशन ऑफ डेटा, इंटरैक्टिव डैशबोर्ड का निर्माण और अन्य कई चीजें सिखाई जाती हैं। इस क्लास से जुड़ने के बाद आपके डाउट्स को दूर करने के लिए डाउटसेशन्स, केस स्टडीज, पीडीएफ नोट्स जैसी चीजें उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही इस कोर्स के साथ आपको एडवांस्ड एक्सेल से जुड़ी सभी जानकारी दी जाती है और इसके एडवांस्ड कॉन्सेप्ट्स भी आपको सिखाये जाते हैं।
यहां मिलेगी नौकरी
सफलता डॉट कॉम के इस खास कोर्स में शामिल होने के बाद आपको डेटा एनालिस्ट, MIS एनालिस्ट, मार्केट रिसर्च एनालिस्ट, बिजनेस एनालिस्ट, फाइनेंसियल एनालिस्ट, एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, कॉस्ट एस्टिमेटर, रिटेल स्टोर मैनेजर और एकाउंटेंट्स जैसे कई पदों पर नौकरी मिल सकती है।
सफलता के साथ बनाएं अपना करियर :
देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेस की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां ग्रॉफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेस उपलब्ध हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करियर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।