MS Excel : बड़े काम की हैं एक्सेल की ये 10 खूबियां, मिनटों में खत्म कर देंगी घंटों का काम, जानिए कैसे
MS Excel का उपयोग आज कल हर क्षेत्र में किया जा रहा है, इसको सीखना हर एक व्यक्ति के लिए आवश्यक है फिर वह एक हाउस वाइफ, रिटायर पर्सन, छात्र या बिजनेस मैन ही क्यों न हो। हर कोई इसे सीखकर नौकरी पा सकता है। यही कारण है कि अब एम एस एक्सेल के जानकारों की डिमांड बहुत अधिक बढ़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दशक तक देश के ज्यादातर दफ्तरों में डेटा को अलग - अलग फाइलों और रजिस्टरों में सुरक्षित रखा जाता था। उस समय में जब हमें किसी कागज की जरूरत होती थी तो दफ्तर के स्टोर रूम में जाकर क्लर्क, चपरासी या बाबू उस फाइल को खंगालता था। ये एक टाइम टेकिंग प्रक्रिया होती थी। लेकिन आज के समय में देश की लगभग हर छोटी बड़ी कंपनी डेटा के सुसज्जित सुरिक्षत संग्रहण के लिए एमएस एक्सेल का उपयोग करने लगी है। इसके अलावा भी MS Excel का उपयोग आज कल हर क्षेत्र में किया जा रहा है, इसको सीखना हर एक व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गया है फिर वह एक हाउस वाइफ, रिटायर पर्सन, छात्र या बिजनेस मैन ही क्यों न हो। सभी इसे सीखकर एक बेहतर नौकरी कर सकते हैं। यही कारण है कि अब एम एस एक्सेल के जानकारों की डिमांड बहुत अधिक बढ़ गई है। लाखों युवा एमएस एक्सेल की जानकारी हासिल करना चाहते हैं। अगर आप भी एक्सेल की खूबियां समझना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए Advanced Excel Course : Join Now की मदद ले सकते हैं। इससे आपको न सिर्फ एक अच्छी नौकरी मिलेगी बल्कि आपका घंटों का काम भी मिनटों में पूरा हो जाएगा।
ये भी सीखें
डिजिटल मार्केटिंग
ग्रॉफिक्स डिजाइनिंग
आंत्रप्रेन्योरशिप
एक्सेल की 10 बड़ी खूबियां
- ऑटो सम- इसके द्वारा आप किसी भी सेल्स में लिखी वैल्यू या नंबर्स का कैलकुलेशन कर उत्तर निकाल सकते हैं।
- शॉर्ट एंड फिल्टर- शॉर्ट की मदद से आप वर्कशीट के डेटा को छोटे से बड़े और बड़े से छोटे क्रम ऑर्डर में कर सकते हैं।
- कंडीशनल फॉर्मेटिंग- इसके द्वारा आप सेल में लिखी वैल्यू के आधार पर अलग - अलग कलर पैटर्न, आइकन और डेटा बार डाल सकते हैं। जिससे आपके या किसी और के लिए डेटा को समझना आसान हो जाता है।
- पिवोट चार्ट- इस ऑप्शन की मदद से आप डेटा को संक्षेप में कर सकते हैं और उसका विश्लेषण भी कर सकते हैं। जिससे दूसरों के लिए समझना आसान होगा।
- डाटा वैलिडेशन- इसकी मदद से आप किसी भी सेल में यूजर से लिमिटेड वैल्यू इंटर कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेल में सिर्फ वैलिडेशन एप्लाई करना होगा।
- फंक्शन लाइब्रेरी- फॉर्मूला टैब में फंक्शन लाइब्रेरी ग्रुप दिया गया है। जिसमें सभी तरह के फॉर्मूले दिए गए हैं। जिनका आप अपनी आवश्यकतानुसार उपयोग कर सकते हैं।
- गेट एक्सटर्नल डेटा- इसकी सहायता से वर्क बुक में बाहरी डेटा इंसर्ट कर सकते हैं। यह टेक्स्ट, वर्ड, एक्सेस फाइल, वेब पेज, एसक्यूएल और ओडीबीसी कैटेगरी की फाइल्स को सपोर्ट करता है।
- फ्लैश फिल- यह नया टूल है वर्कशीट में डेटा को ऑटोमेटिकली फिल करता है। इसका उपयोग करने के लिए फर्स्ट रो में एक उदाहरण देना होगा दूसरी रो से ये खुद अनुमान लगा लेगा।
- प्रोटेक्ट- संवेदनशील डेटा, फाइनेंसियल डेटा, पर्सनल डेटा को एक्सेल में सुरक्षित रखकर प्रोटेक्ट विकल्प चुनकर आप पासवर्ड डाल सकते हैं। ये वर्कबुक, पीडीएफ या वर्कशीट को प्रोटेक्ट करेगा।
- वी लुक अप- एक्सेल शीट पर एक कॉलम के आधार पर दूसरे कॉलम का डेटा लेने के लिए इस टूल का उपयोग किया जाता है।
सफलता के साथ बनाएं अपना करियर :
देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेस की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को किसी एक फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां ग्रॉफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेस हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। तो देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़े और अपना शानदार करियर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।