{"_id":"f16a59db1ac1a336841b960c892af00d","slug":"jobs-in-sbi-hindi-news-dk","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई में नौकरी का मौका","category":{"title":"Other Jobs","title_hn":"अन्य नौकरियां","slug":"other-jobs"}}
एसबीआई में नौकरी का मौका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Oct 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े बैंक 'भारतीय स्टेट बैंक' में युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका आया है। लखनऊ स्थित एसबीआई में स्थाई तौर मार्केटिंग प्रतिनिधि के कुल 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
जॉब प्रोफाइल
एसबीआई को अपने क्रेडिट कार्ड की मार्केटिंग के लिए युवाओं की जरूरत है। नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवार को बैंक के ग्राहकों और अन्य लोगों से संपर्क कर उन्हें क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
आवश्यक योग्यता और सैलरी
पदों के लिए आवश्यक योग्यता के रूप में आवेदक के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है। इसके अलावा लोगों से बातचीत करने का तरीका और अच्छा व्यवहार होना भी जरूरी है। चुने गए उम्मीदवारों को बैंक 10 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन देगा।
विज्ञापन
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।