फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   JEE exam pattern may be changes

IIT-JEE परीक्षा पैटर्न में बदलाव, 12वीं छात्र जरूर पढ़ें

Sun, 08 Nov 2015 08:08 AM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 08:08 AM IST
विज्ञापन
JEE exam pattern may be changes

आईआईटी काउंसिल की ओर से गठित समिति ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से वर्ष 2017 के लिए सिंगल टेस्ट और जेईई मेन के लिए बोर्ड परीक्षाओं के अंकों की वेटेज के नियम को खत्म करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


मगर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कहा है कि इन सिफारिशों को पहले आम जनता की राय के लिए सार्वजनिक रूप से रखा जाएगा और इसके बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि 2016 की परीक्षा 2015 में ली गई परीक्षा के पैटर्न पर ही ली जाएगी। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।प्रोफेसर अशोक मिश्रा की अध्यक्षता में गठित प्रतिष्ठित व्यक्तियों की समिति यानी सीईपी ने मंत्रालय को जेईई मेन और एडवांस की बजाय सिंगल टेस्ट लेने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर जेईई से पहले एक एप्टीट्यूड टेस्ट की सिफारिश भी की गई है। इस टेस्ट के जरिए चार लाख उम्मीदवार जेईई परीक्षा के लिए चुने जाएंगे। इसमें से 40 हजार से अधिक छात्र आईआईटी और एनआईआईटी के लिए कॉमन काउंसिलिंग के आधार पर चुने जाएंगे।

मंत्रालय ने फिलहाल नहीं लिया कोई फैसला

JEE exam pattern may be changes

समिति ने मंत्रालय को जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों में कोचिंग की मदद लेने की होड़ को कम करने के लिए ऑनलाइन अभ्यास शुरू करने की सिफारिश की गई है।

मंत्रालय ने कहा है कि जेईई 2016 की परीक्षा 2015 के मुताबिक ही ली जाएगी। इसमें डेढ़ से दो लाख बच्चे जेईई एडवांस की परीक्षा दे सकेंगे। साथ ही जेईई मेन में बोर्ड परीक्षाओं के अंकों को वेटेज यानी प्राथमिकता देना भी 2016 में जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed