फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   important news about ssc exam

SSC परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर, बेरोजगार छात्र जरूर पढ़ें

Wed, 20 Apr 2016 04:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 20 Apr 2016 04:50 AM IST
सार

  • पैटर्न बदलने के लिए बदली सीजीएल परीक्षा तिथि
  • आठ और 22 मई को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित
  • ऑनलाइन होगी दूसरे चरण की परीक्षा

विज्ञापन
important news about ssc exam
आठ और 22 मई को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित - फोटो : getty

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आठ और 22 मई को प्रस्तावित संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा स्थगित कर दी है, अब परीक्षा अगस्त माह में कराई जाएगी। परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में होगी।
विज्ञापन


आयोग की ओर से टियर-वन की परीक्षा को स्थगित किए जाने के बाद अमर उजाला की ओर से परीक्षा तिथि बदले जाने की खबर की पुष्टि हुई है। अब यह तय हो गया है कि एसएससी ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव केलिए सीजीएल की तिथि आगे बढ़ाई है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने अपने 14 अप्रैल के अंक में सीजीएल परीक्षा का पैटर्न बदला शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर के साथ अमर उजाला ने यह आशंका जाहिर की गई थी कि पैटर्न में बदलाव के साथ परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की ओर से घोषणा की गई है कि परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की निर्णय परीक्षार्थियों के हित को ध्यान में रखकर किया गया है। एसएससी की ओर से टियर-वन की परीक्षा को क्वालिफाइंग करने के साथ इसके अंक को चयन में शामिल नहीं करने की तैयारी है, दूसरे चरण की परीक्षा को ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed