फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   IIT-INDORE student got a package of 1.7 crore from Google

छत्तीसगढ़ के लड़के को मिली 1.7 करोड़ की नौकरी

Mon, 15 Dec 2014 04:06 PM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
IIT-INDORE student got a package of 1.7 crore from Google

आईआईटी इंदौर के एक छात्र को 1.7 करोड़ रुपए का पैकेज मिला है। यह पैकेज गूगल की तरफ से दिया गया है। करोड़ों का पैकेज पाने वाले गौरव अग्रवाल यहां से कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं, जो छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि पिछले तीन सालों में आईआईटी-इंदौर के किसी छात्रा को मिलने वाला यह सबसे बड़ा पैकेज है।

विज्ञापन


कुछ समय पहले ही आईआईटी-बीएचयू के छात्र को ओरैकल कंपनी की तरफ से 2.03 करोड़ रुपए सालाना का पैकेज मिला है। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने भी आईआईटी-बॉम्बे की एक छात्रा को 2 करोड़ रुपए का पैकेज दिया था।
विज्ञापन


गौरव अग्रवाल ने बताया, "हमें बताया गया कि गूगल एक ऑनलाइन टेस्ट ले रहा है। मैनें भी इस टेस्ट में हिस्सा लिया। इस टेस्ट को पास करने के बाद हमें पहले इंटरव्यू के लिए गुड़गांव बुलाया गया। इसके बाद के सभी इंटरव्यू बेंगलुरु में लिए गए। इंटरव्यू में सभी सवाल प्रोग्रामिंग स्ट्रक्चर और एल्गोरिद्म के ही पूछे गए। मुझे कंपनी की तरफ से बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ज्वाइन करने के लिए लैटर मिल चुका है।" हालांकि, गौरव किस तारीख से कंपनी ज्वाइन करेंगे, अभी गूगल की तरफ से वह तारीख निश्चित नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कर चुके हैं कमाल

IIT-INDORE student got a package of 1.7 crore from Google

गौरव ने आईआईटी-इंदौर में कम्प्यूटर साइंस की ब्रान्च 2011 में ज्वाइन की। आपको बता दें कि गौरव ने हाईस्कूल और इन्टमीडिएट में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसी साल कुछ समय पहले गौरव ने रूस में हुए इंटरनेशनल कोलेजिएट प्रोग्रामिंग कॉन्टैस्ट (ICPC) में भी हिस्सा लिया था, जहां पर आईआईटी-इंदौर की टीम पैराडिग्म शिफ्ट (Paradigm Shift) ने 15 टॉप आईआईटी को पछाड़ दिया।

यहां पर हुए इस कॉन्टैस्ट में आईआईटी-इंदौर की टीम को सभी भारतीय यूनिवर्सिटी में टॉप रैंकिंग मिली थी। पूरी दुनिया में इस टीम ने 42वां स्थान प्राप्त किया था। गौरव को आईआईटी-इंदौर ज्वाइन करने से पहले अन्य आईआईटी से भी ऑफर मिले थे, लेकिन वे कम्प्यूटर साइंस नहीं दे रहे थे। गौरव ने कहा कि आईआईटी-इंदौर उस समय नया था, लेकिन कम्प्यूटर में रुचि होने की वजह से उन्होंने यहीं पर दाखिला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed