फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   IIT-BHUT student get the salary package of two crore rupees

IIT-BHU के छात्र को दो करोड़ रुपये का पैकेज

Mon, 15 Dec 2014 11:02 AM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
IIT-BHUT student get the salary package of two crore rupees

आईआईटी बीएचयू में चल रहे विद्यार्थियों के परिसर चयन के दौरान अमेरिकी कंपनी ओरेकल ने एक छात्र को दो करोड़ रुपये सालाना का पैकेज दिया है। इसके साथ ही आईआईटी बीएचयू से 1.42 करोड़ की प्लेसमेंट का रिकॉर्ड भी टूट गया है। वहीं गूगल माउंटेन व्यू ने एक और छात्र को 1.63 करोड़ का पैकेज ऑफर किया है।

विज्ञापन


यह भी बीएचयू के आईआईटी कैंपस के अब तक के रिकॉर्ड प्लेसमेंट से ज्यादा है। संस्थान में चल रहे परिसर चयन में पिछले दो दिन में ढाई सौ मेधावी छात्रों को अच्छे पैकेज पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार मिला है। आईआईटी बीएचयू में एक दिसंबर से परिसर चयन शुरू हो गया है। एक और दो दिसंबर के बीच कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां छात्र-छात्राओं के चयन के लिए आईं।

विज्ञापन

140 छात्रों को ऑफर हुई जॉब

IIT-BHUT student get the salary package of two crore rupees

27 बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने आईआईटी के 140 विद्यार्थियों को लाखों के पैकेज पर रोजगार के प्रस्ताव दिए हैं। इसमें 80.29 लाख, 73.34 लाख, 30 लाख, 28.5, 24.5, 22 लाख तक के पैकेज शामिल हैं। इसी क्रम में भारतीय कंपनियों ने 26 छात्र-छात्राओं को 15 से 22 लाख तक के पैकेज ऑफर किए हैं।


आईआईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस बार कंपनियां छात्रों को अच्छा पैकेज ऑफर कर रही हैं। दो कंपनियों ने कैंपस के दो छात्रों को आईआईटी बीएचयू के अब तक के रिकॉर्ड 1.42 करोड़ से ज्यादा का पैकेज दिया है। बीएचयू कैंपस के लिए यह एक नया रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed