फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   highest paying jobs

लाखों की सैलरी वाली कमाल की नौकरी, करना चाहेंगे आप?

Mon, 02 Mar 2015 03:51 PM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
highest paying jobs

आपके माता-पिता आपसे उम्मीद करते हैं कि आप बड़े होकर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील या कोई ऐसी ही प्रतिष्ठित नौकरी करेंगे। ज़्यादातर मौकों पर ऐसी नौकरियों से उनका तात्पर्य अच्छे वेतन से होता है।

विज्ञापन


लेकिन मान लीजिए आपका सपना कारपेंटर बनने का हो या फिर क्रेन ऑपरेटर बनने का तो परेशान मत होइए, इन कामों के जरिए भी आप आकर्षक वेतन कमा सकते हैं। कई बार प्रतिष्ठित नौकरियों से भी ज़्यादा।
विज्ञापन


हमने इंटरनेट साइट क्योरा से यही जानने की कोशिश की, हमने साइट से पूछा कि वो कौन कौन सी नौकरियां हैं जिसके बारे में लोग सोचते नहीं कि उसमें इतना भी पैसा होगा। इस साइट पर अलग अलग लोगों के मिले जवाब से हमें अप्रत्याशित नौकरियों के बारे में पता चला है जिसमें काफी ज्यादा पैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर से बेहतर करियर हेयर ड्रेसिंग

highest paying jobs

स्टोर मैनेजर का वेतन बेहद आकर्षक होता है। वालमार्ट स्टोर के मैनेजर मर्रे गॉडफ्रे कहते हैं, "ठीकठाक साइज़ के स्टोर मैनेजर को करीब दो लाख डॉलर सालाना (करीब एक करोड़ बाइस लाख रुपए) वेतन मिलता है।" वालग्रीन ड्रग स्टोर के मैनेजर केटी नेलिस के मुताबिक ड्रग स्टोर के मैनेजर 40 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं।

भारत में हेयर ड्रेसर की कमाई सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के कर्मचारियों से ज्यादा होता है। हाल ही में भारतीय सैलून में कृतिका गोसुकुंडा ने कुछ हेयर स्टाइलिस्ट से उनकी कमाई के बारे में पूछा।

कृतिका ने कहा, "जूनियर हेयर ड्रेसर के तौर पर सैलून में काम करने वाले को हर महीने 90 हजार से एक लाख रुपये तक की कमाई हो जाती है। ख़ास दिन हो तो एक दिन में ये 30 हज़ार रुपये तक कमा लेते हैं।" कृतिका ने कहा, "हम सोचते थे कि सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के कर्मचारियों का वेतन सबसे ज़्यादा होता है, ये धारणा उस दिन टूट गई।"

लाखों में कारपेंटर की कमाई

highest paying jobs

ओपेरा सिंगर डेविड लेह के मुताबिक न्यूयार्क सिटी में सबसे अच्छे वेतन वाला काम कारपेंटर का है। उन्होंने बताया, "कारनेजी हाल के कारपेंटर की न्यूनतम कमाई करीब तीन लाख डॉलर (करीब एक करोड़ तिरासी लाख रुपए) सालाना होती है। जबकि ओपेरा का प्रॉप मास्टर अमूमन चार लाख डॉलर (करीब दो करोड़ चवालीस लाख रुपए) सालाना तक कमा लेता है।

वहीं मेट्रोपॉलिटन ओपेरा का मास्टर कारपेंटर सालाना 5 लाख डॉलर (करीब तीन करोड़ पांच लाख रुपए) कमाता है, अपने बॉस से 20 फ़ीसदी ज़्यादा।" आपको अचरज हो, उससे पहले ही ये जान लेना भी दिलचस्प है कि न्यूयार्क में लिफ्ट मैन की कमाई भी काफी ज़्यादा होती है।

डेविड एस रोसे ने बताया, "न्यूयार्क सिटी के कंस्ट्रक्शन साइट के बाहर लिफ्ट चलाने वाले का वेतन भी आकर्षक होता है। देखने में ऐसा लगता है कि वह लिफ्ट को चलाने के लिए केवल बटन दबाता है, वो करता भी यही ही है लेकिन हकीकत ये है कि कंस्ट्रक्शन साइट पर तैनात सभी मैनेजरों और अधिकारियों से उसका वेतन ज़्यादा होता है।" रोसे के मुताबिक लिफ्ट चलाने वाले को सालाना सैकड़ों हज़ार डॉलर सालाना मिलता है।

क्रेन चलाने वाले की कमाई

highest paying jobs

ठीक इसी तरह से क्रेन ऑपरेटर की कमाई भी उम्मीद के कहीं ज़्यादा होती है। निमिश प्राथा बताते हैं, "अगर आप न्यूयार्क जैसे शहर में रह रहे हों जहां काफी ज़्यादा ऊंची बिल्डिंगों का निर्माण कार्य चल रहा हो तो आप कम से कम पांच लाख डॉलर (करीब तीन करोड़ पांच लाख रुपए) सालाना तो कमा ही लेंगे।" हालांकि प्राथा ये मानते हैं कि क्रेन ऑपरेटर का काम काफी मुश्किल और तनाव भरा होता है।

हालांकि ऐसी भी नौकरियां है जो ना तो मुश्किल हैं और ना ही ख़तरनाक और उसमें पैसा भी ढेर सारा है। आरॉन बूडमैन के मुताबिक एक अच्छा डॉग वॉकर (कुत्ते को वॉक पर ले जाने वाला) भी अच्छी कमाई कर लेता है।

बूडमैन कहते हैं, "हमारा डॉग वॉकर एक बार के 25 डॉलर (करीब 1525 रुपए) लेता है। वह एक बार में आठ कुत्तों को वॉक पर ले जाता है। दिन में दो बार। इतने से वह सालाना 96 हज़ार डॉलर (करीब अट्ठावन लाख छप्पन हजार रुपए) कमा लेता है, वो भी ज़्यादातर कैश। वह सभी कुत्तों को लेकर जाकर कुत्तों के पार्क में दौड़ने के लिए छोड़ देता है। एक ट्रिप तीन घंटे का होता है। तो वह छह घंटे के काम में इतना कमा लेता है।"

स्वीमिंग पूल की सफ़ाई

highest paying jobs

ऐसे ही स्विमिंग पूल की सफाई करना भी अच्छी कमाई वाला काम है। स्विमिंग पूल की सफाई करने वाले एक शख़्स ने अपना नाम नहीं बताते हुए कहा कि वो छह महीने के काम में 60 हज़ार डॉलर (करीब छत्तीस लाख साठ हजार रुपए) से ज़्यादा कमा लेता है।

उसने बताया, "मैं एक उपभोक्ता से प्रति सप्ताह 40 डॉलर (करीब दो हजार चार सौ चालीस रुपए) लेता हूं। उनका पूल साफ़ रखता है और उसमें केमिकल डालता हैं। एक पूल की सफाई में 45 मिनट लगता है। सप्ताह में एक बार ही जाता हूं तो कई पूल की सफाई करता हूं। पिछले पांच साल से औसतन हर दिन 10 पूल की सफाई करता हूं। छह महीने तक सप्ताह में छह दिन काम करता हूं। कभी कॉलेज नहीं गया लेकिन 18 साल की उम्र में अच्छा कमा लेता हूं।"

ऐसे में ज़ाहिर है कि कई स्वीमिंग पूल क्लीनर सालाना 1.20 लाख डॉलर (करीब तिहत्रर करोड़ बीस लाख रुपए) तक कमा लेते हैं। कई कंपनियां नौकरी के दौरान कर्मचारियों को प्रशिक्षण देती हैं। लुकास मंड कॉलेज की गर्मियों की छुट्टियों में स्थानीय बर्गर चेन में काम करते हैं। उन्होंने बताया, "मेरी बॉस 19 साल की है, दूसरी सुविधाओं के साथ 35 हज़ार डॉलर (करीब इक्कीस लाख पैंतीस हजार रुपए) सालाना का वेतन है। वो बता रहीं थी कि 30 साल की उम्र तक वो रीजनल मैनेजर हो जाएगी और तब उसका वेतन एक लाख डॉलर सालाना होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed