फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   group discussion is important for jobs

ये है नौकरी पाने का बेहतरीन फॉर्मूला, आप भी जान लीजिए

Tue, 09 Jun 2015 03:47 AM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 03:47 AM IST
विज्ञापन
group discussion is important for jobs

अच्छी नौकरी तलाश रहे हैं या फिर किसी नामी संस्थान में एडमिशन लेने जा रहे हैं, तो रिटर्न टेस्ट और इंटरव्यू के अलावा ग्रुप डिस्कशन में भी खुद को साबित करना पड़ता है। आजकल प्रतियोगी परीक्षाओं और बड़ी कंपनियों में नियुक्ति का यह महत्वपूर्ण अंग है।

विज्ञापन


ग्रुप डिस्कशन प्रभावी बातचीत का थोड़ा परिवर्तित रूप है। इसके जरिये व्यक्ति के भीतर छिपी नेतृत्व क्षमता और उसके व्यवहारिक गुणों की पहचान की जाती है। यह चर्चा विषय का ज्ञान और उस ज्ञान को प्रभावी ढंग से व्यक्त कर पाने की परीक्षा होती है।
विज्ञापन


हम सभी रोजमर्रा की जिंदगी में कभी परिजनों के साथ तो कभी सार्वजनिक यात्रा के दौरान अपने आसपास बैठे लोगों से किसी भी मुद्दे पर चर्चा में शामिल हो जाते हैं। यही ग्रुप डिस्कशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाव-भाव पर दिया जाता है खास ध्यान

group discussion is important for jobs

हालांकि, जब बात नौकरी पाने की प्रक्रिया में ग्रुप डिस्कशन की आती है, तो घबराहट होती है। ग्रुप डिस्कशन में अच्छी स्कोरिंग के बिना इंटरव्यू में चयन नहीं हो पाता। अगर आप ग्रुप डिस्कशन के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं, तो यह ध्यान में रखें कि इस चर्चा के दौरान नियोक्ता आपके भीतर कुछ खास गुणों की अपेक्षा रखते हैं।

जैसे- आप अच्छे श्रोता हैं या नहीं। आपके विचार सकारात्मक हैं या नकारात्मक, आप विवाद को तूल देते हैं या शांत करते हैं। डिस्कशन के दौरान अपनी गलती को स्वीकारने का साहस रखते हैं या फिर उससे बचकर निकलना चाहते हैं। जब चर्चा अपने विषय से भटकती है, तो आप उसे सही ट्रैक पर लाने का प्रयास करते हैं या नहीं। इस चर्चा के दौरान आपके हाव-भाव पर भी खास ध्यान दिया जाता है।

ग्रुप डिस्कशन में यदि आप किसी विषय के अधिक जानकार हैं, तो भी दूसरों को बोलने का मौका दें। आपसी सहमति के अवसर तलाशें और वहीं से शुरू करें। अपनी बातों को व्यवस्थित और क्रमबद्ध तरीके से रखें।

चर्चा के दौरान यदि दो लोगों में विवाद हो जाए, तो तुरंत मध्यस्‍थ बनें और स्थिति संभालकर जीडी की मर्यादा बनाएं। यदि किसी बात की जानकारी आपको नहीं है, तो सहजता से क्षमा मांगे और अगले वक्ता को बोलने का मौका दें।

(‘सफल वक्ता सफल व्यक्ति’ पुस्तक से)

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed