Graphic Design : किसी भी चीज की डिजाइन बदल देती है पूरा इंप्रेशन, जानिए डिजाइनिंग के बारे में सब कुछ
किसी कंपनी का लोगो, किसी कपड़े का ब्रांड, किसी फिल्म का पोस्टर इन सभी में एक चीज कॉमन है वो है डिजाइन। इन सबको डिजाइन किया जाता है। यही वजह है कि मौजूदा समय में डिजाइनिंग के क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवसरों को देखते हुए लाखों युवा इस स्किल को सीखने में रुचि ले रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1980, 1990 के दशक में बड़े - बड़े होर्डिंग्स पर लगे पोस्टर्स को देखकर आपने कई बार फिल्म कैसी है इसका अंदाजा लगा लिया होगा। यानि 3-4 साल में शूट हुई कोई फिल्म के बारे में मोटे तौर पर अनुमान आपको मात्र एक पोस्टर देखकर लग जाता है। इसका मतलब है कि जिस व्यक्ति ने पोस्टर डिजाइन किया है वो काफी रचनाकार रहा होगा। ये पोस्टर्स पहले डिजाइनर, पेंटर और अब ग्रॉफिक डिजाइनर तैयार करते हैं। ये डिजाइनर दरअसल एक दूरदर्शी कलाकार, रचनाकार होते हैं जो अपनी कला में आपके विषय के मुताबिक चीजों, शब्दों, रंगों और डिजाइन्स को पिरो देते है। इसी तरह अगर कोई कंपनी होती है तो उसका एक लोगो होता है। वही उसकी ब्रांड इमेज तय करता है। इसे भी ग्रॉफिक डिजाइनर ही तैयार करता है। आजकल के डिजिटल इरा में पोस्टर, बैनर, लोगो, फ्लैक्स, इनविटेशन, विजिटिंग कार्ड आदि में जो भी डिजाइन्स आप देखते हैं ये ग्रॉफिक्स डिजाइनर ही तैयार करते हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर के जमाने में सजी संवरी चीजों की बहुत कद्र हो गई है। इसलिए डिजाइनिंग का महत्व भी बहुत बढ़ गया है यही वजह है कि देश के लाखों युवा इस ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। युवाओं की ग्रॉफिक डिजाइन के क्षेत्र में बढ़ती रूचि को देखते हुए देश की जानी मानी ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम ने Graphic Design Course : Join Now शुरू किया है। सफलता के अनुभवी एक्सपर्ट्स द्वारा यहां ग्रॉफिक डिजाइनिंग टूल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। आप भी इस कोर्स से जुड़कर ग्रॉफिक डिजाइनर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।
ये भी सीखें
डिजिटल मार्केटिंग
एसएस एक्सेल
आंत्रप्रेन्योरशिप
43.4 बिलियन डॉलर की है इंडस्ट्री
ग्रॉफिक डिजाइनिंग इंडस्ट्री लगातार ग्रोथ कर रही है। 2022 में भी इसके 3.7 फीसद ग्रोथ करने के आसार हैं। बीते वर्ष ग्रॉफिक डिजाइन इंडस्ट्री का ग्लोबल कैप 43.4 बिलियन डॉलर था। बड़ी बात ये है कि ग्रॉफिक डिजाइन के क्षेत्र में भारत में इंडस्ट्री लगातार बड़ी हो रही है। हर वर्ष लाखों युवा इस क्षेत्र में नौकरी का अवसर पा रहे हैं। ग्रॉफिस डिजाइनर का काम और सैलरी ...
| डिजाइन | प्रोफेशनल डिजाइनर | फ्रेशर |
| बुक कवर, लोगो, डिजिटल पोस्टर | 60,000 | 20,000 |
| इनविटेशन कार्ड, विजिटिंग कार्ड | 40,000 | 15,000 |
| फ्लैक्श, डिजिटल पोस्टर | 35,000 | 15,000 |
| लोगो डिजाइन | 5000 | 500 |
सफलता के साथ बनाएं अपना करियर :
देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेस की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां ग्रॉफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेस हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। तो देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़े और अपना शानदार करियर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।