फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   google gave 1 crore 60 lakh salary package

IIT कानपुर के छात्र को गूगल ने दी डेढ़ करोड़ की नौकरी

Thu, 03 Dec 2015 09:37 AM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
google gave 1 crore 60 lakh salary package

आईआईटी के कैंपस सेलेक्शन में बुधवार को बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) के स्टूडेंट को गूगल ने सालाना 1 करोड़ 60 लाख रुपये का वेतन पैकेज दिया है। इसे अब तक का सर्वाधिक वेतन पैकेज बताया जा रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले 2014 में ओरेकल ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंट को सालाना 1 करोड़ 40 लाख रुपये का वेतन पैकेज दिया था। इस बार भी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंटों का क्रेज बरकरार है। इसी ब्रांच के स्टूडेंट को सर्वाधिक वेतन पैकेज ऑफर किए गए हैं।
विज्ञापन


आईआईटी के कैंपस सेलेक्शन के दूसरे दिन ही 300 से ज्यादा स्टूडेंटों को जॉब मिल गई। बुधवार रात 11 बजे तक 150 स्टूडेंटों का सेलेक्शन हुआ। पहले दिन 165 स्टूडेंटों को जॉब मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमाह 13 लाख 30 हजार रुपये से ज्यादा का वेतन पैकेज

google gave 1 crore 60 lakh salary package

अमेरिका, कनाडा, स्विटजरलैंड, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया सहित तमाम देशों की मल्टीनेशनल कंपनियों ने आईआईटियंस के सेलेक्शन में रुचि दिखाई है। गूगल ने प्रतिमाह 13 लाख 30 हजार रुपये से ज्यादा के वेतन पैकेज पर आईआईटियन को जॉब दी है।

इसकी सालाना धनराशि 1 करोड़ 60 लाख रुपये बैठेगी। माइक्रोसाफ्ट, ओरेकल, फ्लिपकार्ड, स्नैपडील, आईटीसी, सिटी बैंक, एडोबी, ई एक्सल, मोर्गन एंड स्टैंले और मैकेंजी ने भी स्टूडेंटों को अच्छा वेतन पैकेज दिया है। फर्स्ट फेज के कैंपस सेलेक्शन में बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम के स्टूडेंटों की डिमांड ज्यादा है।

आईआईटी के मुताबिक एमडैस के स्टूडेंटों को अच्छा प्लेसमेंट मिलने वाला है। इस ब्रांच की बड़ी कंपनियां रिटेन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) करने आ रही हैं। बीटेक, एमबीए और रिसर्च स्कॉलर को अच्छे जॉब ऑफर मिले हैं। इस बार 1400 स्टूडेंटों का प्लेसमेंट होना है।

1 दिसंबर से 25 जनवरी के फर्स्ट फेज के कैंपस सेलेक्शन में 900 स्टूडेंटों के सेलेक्शन की उम्मीद है। सेकेंड फेज का सेलेक्शन फरवरी, मार्च और अप्रैल में पूरा होगा। 90 फीसदी स्टूडेंटों को जॉब मिल जाएगी। 10 फीसदी स्टूडेंट हायर एजूकेशन या फिर रिसर्च करने लगते हैं।

डर से नहीं बता रहे पैकेज पाने वाले स्टूडेंट का नाम

google gave 1 crore 60 lakh salary package

मल्टीनेशनल कंपनियों में अच्छे वेतन पैकेज पर जॉब करने वाले स्टूडेंटों के नाम का खुलासा डर के नाते नहीं किया जा रहा है। आईआईटी प्रशासन का कहना है कि 2013-14 के कैंपस सेलेक्शन के दौरान जिस स्टूडेंट को अच्छा वेतन पैकेज मिला था, उसके भाई का अपहरण हो गया था।

बाद में पैसों की लेनदेन हुई, तब जाकर भाई छूटकर आ सका। इस कारण अच्छा वेतन पैकेज पाने वाले स्टूडेंट के नाम का खुलासा न करने का फैसला किया गया। आईआईटी का कहना है कि कंपनी और वेतन पैकेज बताया जाएगा लेकिन स्टूडेंट का नाम सामने नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed