फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12वीं पास युवाओं के लिए इस क्षेत्र में नौकरी का सुनहरा मौका, सैलरी 50 हजार से अधिक

Thu, 09 Aug 2018 10:53 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
golden chance for youth after 12th in this field

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में रोजगार की तालाश एक बेहद मुश्किल काम है। साथ ही आजकल सरकारी नौकरियों की भारी कमी है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे फिल्ड के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां आप 12वीं के बाद से ही अच्छी कमाई कर सकते हैं। डिलीवरी ब्वॉय करियर के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। आजकल सभी ऑनलाइन शॉपिंग को ज्यादा महत्व देते हैं। जिसके चलते इस क्षेत्र में नौकरी की ज्यादा संभावनाएं हैं। यदि आप घूमने और नई चीजों के बारे में जानने का शौक रखते हैं तो यह फील्ड आपके लिए ही है। न जाने कितनी कंपनियां एक अच्छे और स्मार्ट डिलीवरी ब्वॉय की तालाश में हैं। आइये जानते हैं, डिलीवरी ब्वॉय बनने के लिए किन बातों का रखना होगा ध्यान।

golden chance for youth after 12th in this field
जरूरी योग्यता
- इसके फील्ड में किसी डिग्री या सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होती है। 12वीं पास स्टूडेंट्स भी इस फील्ड में अप्लाई कर सकते हैं।
- अच्छी पर्सनालिटी के साथ कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होना जरूरी है।
- अगर आपकी कम्युनिकेशंंस स्किल्स बेहतर है तो आप आसनी से इस जॉब को पा सकते है।
- कई कंपनियां ऐसी हैं जो केवल उन लोगों को हायर करती हैं जिनके पास अपना व्हीकल हो।
- ड्राइविंग लाइसेंस होने के साथ-साथ डिलीवरी ब्वॉय को लोकेशंस की जानकारी होनी चाहिए।
- अग्रेंजी भाषा में पकड़ अच्छी हो तो आपको इस फील्ड में अच्छी हाइक मिल सकती है।

 
golden chance for youth after 12th in this field

कैसे मिलेगी जॉब
आजकल हर कंपनी की अपनी एक वेबसाइट होती है। इच्छुक लोग उस वेबसाइट पर लॉगिन कर डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप डायरेक्ट कंपनी में जाकर इंटरव्यू दे सकते हैं।

सैलरी
9 से 11 घंटे काम करके आप महीने में 50 से 60 हजार तक कमा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
golden chance for youth after 12th in this field
- फोटो : getty images

डिलीवरी ब्वॉय का काम
कंपनियों में दिए ऑर्डर को कस्टमर द्वारा दिए पते पर पहुंचाना इनका मुख्य काम होता है। ये एक दिन में कम से कम 50 - 100 पैकेज डिलिवर करते हैं। ज्यादातर कंपनिया अपने डिलिवरी बॉय को 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तक ही भेजती हैं।

किन कंपनियों में कर सकते हैं अप्लाई
उभर रहे इस क्षेत्र में फूड डिलीवरी एक अच्छा ऑप्शन है। मल्टीनेशनल कंंपनियां जैसे मैकडोनल, केएफसी, डोमीनोज आदि अपने ऑनलाइन कस्टमर्स की मांग को पूरा करने के लिए डिलीवरी ब्वॉय को हायर करती हैं। साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे- अमेज़न, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील आदि के लिए भी डिलीवरी ब्वॉय की अहम भूमिका होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed