ब्रिटेन में जॉब करनी है तो सीखें धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलना
ब्रिटेन में धाराप्रवाह अंग्रेजी नहीं बोल पाने वाले लोगों को सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी करने से रोक दिया जाएगा।
ब्रिटिश सरकार की ओर से की गई यह घोषणा नए कड़े आव्रजन कानून का हिस्सा है।
सरकार की घोषणा में कहा गया है कि सितंबर से नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) स्टाफ और काउंसिल के कर्मचारियों के लिए जीसीएसई ग्रेड सी और उससे ऊपर के स्तर की भाषा कुशलता यानी धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलाना जरूरी होगा।
ब्रिटानी नागरिकों के लिए फायदेमंद
इसके अलावा पुलिस अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, टीचिंग स्टाफ और सहायकों के लिए भी धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलना बेहद जरूरी होगा।
इसके लिए प्रबंधक को कर्मचारियों का टेस्ट लेना होगा। इस बाबत कैबिनेट ऑफिस के मंत्री मैट्ट हैंकोक का कहना है कि ऐसे कानून से कठोर परिश्रम करने वाले लोगों के फायदे के लिए आव्रजन को नियंत्रित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ब्रिटेन में काम करने वाले डॉक्टरों के लिए पहले से ही उच्च स्तर की अंग्रेजी बोलना जरूरी है।