फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   Flipkart is paying million dollar-plus salaries to his employee

फ्लिपकार्ट दे रहा है करोड़ों में सैलरी, क्या करना चाहेंगे नौकरी?

Sat, 11 Apr 2015 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Apr 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
Flipkart is paying million dollar-plus salaries to his employee

ई-मार्केट की दिग्गज कंपनी अमेजन को टक्कर देने के लिए फ्लिपकार्ट ने नई योजना बनाई है। फ्लिपकार्ट अपने इंजीनियरों और रणनीतिकारों को गूगल और मैकिंसे की तर्ज पर प्रशिक्षण दे रहा है। वह न सिर्फ उनको तैयार कर रहा है बल्कि वह उनको लाखों डॉलर की सैलरी भी ऑफर कर रहा है।

विज्ञापन


फ्लिपकार्ट ने हाल ही में कुछ लोगों को नौकरी दी है। इनमें से एक पुनीत जैन हैं। उन्होंने गूगल से आकर फ्लिपकार्ट में बतौर चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर ज्वाइन किया है। वहीं दूसरे शख्स का नाम पीयूष रंजन है जिन्होंने बैंगलोर की एक कंपनी टाइटन से आकर यहां पर बतौर इंजीनियरिंग हैड ज्वाइन किया है। इन दोनों को 6.2 करोड़ का सालाना पैकेज ऑफर किया गया है।
विज्ञापन


वहीं कपनी ने जिस तीसरे शख्स जो नौकरी दी है उसका नाम साईकिरण कृष्णामूर्ति है। कृष्णमूर्ति फ्लिपकार्ट ज्वाइन करने से पहले ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म मैकिंजे एंड कंपनी में काम करते थे। उन्होंने फ्लिपकार्ट में बतौर चीफ आपरेटिंग ऑफिसर के पद पर ज्वाइन किया है। इनको भी पुनीत और पीयूष जितना पैकेज ऑफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब फ्लिपकार्ट से इतने भारी भरकम वेतन के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वहीं इस बारे में पुनीत, रंजन और कृष्णामूर्ति से भी कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई। अगर इन सभी को मिलने वाले वेतनों की बात सच है तो यह गैर-बोर्ड स्तर के अधिकारियों और इंजीनियरों को मिलने वाला अभी तक का सबसे ज्यादा वेतन है।

अमेजन को पछाड़ना चाहती है फ्लिपकार्ट

Flipkart is paying million dollar-plus salaries to his employee

हालांकि भारत में कुछ कंपनियां अपने डिवीजन हैड को इतना मेहनताना देती है, लेकिन लाखों डॉलर की सैलरी आमतौर पर सीईओ स्तर के खिलाड़ियों को ही दी जाती है। रंजन और पुनीत को जो भी मेहनताना दिया जा रहा है वो भारत की 146 बिलियन डॉलर की इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के टॉप एक्जीक्यूटिव्स को ही दी जाती है।

उदाहरण के तौर पर विप्रो के चीफ एक्जीक्यूटिव टीके कुरियन को साल 2013-14 के वित्तीय वर्ष के दौरान 1.1 मिलियन डॉलर की सैलरी दी गई। वहीं टीसीएस के चीफ एन चंद्रशेखरन को 3.15 मिलियन डॉलर का टेकहोम पैकेज दिया जाता है।

काग्नीजेंट के सीईओ फ्रांसिस्को डिसूजा को 1.5 मिलियन डॉलर के आसपास टेकहोम सैलरी मिलती है। वहीं इन्फोसिस के विशाल सिक्का को भी 5.08 मिलियन डॉलर की सैलरी दी जाती है। सूत्रों के मुताबिक फ्लिकार्ट इतनी मोटी सैलरी इसलिए दे रही है ताकि कर्मचारियों के हुनर को और निखारा जा सके।

गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट ने पिछले साल ही 1.9 बिलियन डॉलर की सकल पूंजी के स्तर को छुआ है। इस स्तर में और वृद्धि की गुंजाइश दिख रही है और कर्मचारियों में तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अमेजन को पछाड़ने का भारी दबाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed