फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   Entrepreneurship Program: These 5 ways will make you a successful industrialist in a short time-safalta

Entrepreneurship Program : ये 5 तरीके कम समय में आपको बनाएंगे सफल उद्योगपति, जानिए कैसे शुरू करें अपना बिजनेस

Thu, 24 Nov 2022 04:39 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Thu, 24 Nov 2022 04:39 PM IST
सार

साल 2019, 2021, 2022 में देश में खुलने वाले स्टार्टअप्स की संख्या सर्वाधिक है। इसके अलावा देश में 7 हजार करोड़ टर्नओवर रखने वाली यूनिकॉर्न कंपनियों की संख्या भी पहली बार 100 से पार हो गई है। मौजूदा समय में 77,000 से अधिक स्टार्टअप भी पंजीकृत हो चुके हैं। इसलिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एंटरप्रेन्योरशिप एक ऐसा विकल्प साबित हो सकता है जिससे वह अपनी और समाज की जिंदगी बदल सकते हैं।

विज्ञापन
Entrepreneurship Program: These 5 ways will make you a successful industrialist in a short time-safalta
एंटरप्रेन्योरशिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

21वीं सदी में विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियों के अवसर बन रहे हैं। देश की आबादी के 1.42 अरब पहुंच जाने के कारण ये अवसर सभी बेरोजगारों के लिए पर्याप्त नहीं है। तो ऐसे में आखिर क्या किया जाए ? अगर आप 12वीं, बीए, बीएससी या कोई अन्य डिग्री करके रोजगार की तलाश में हैं तो उद्यमिता आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। जिस प्रकार एक सैनिक देश के लिए, एक शिक्षक देश के लिए, एकपत्रकार देश के लिए योगदान देता है। उसी प्रक्रार एक उद्यमी भी देश की अर्थव्यवस्था में अमूल्य योगदान देता है। एक उद्यमी न सिर्फ अपनी सोच और विचार के बलबूते एक उत्पाद के व्यापार को उद्यम की शक्ल देता है बल्कि वह सैकड़ों लोगों के रोजगार का माध्यम भी बनता है। इसका उदाहरण है साल 2019, 2021, 2022 में देश में खुलने वाले स्टार्टअप्स और सर्वाधिक यूनिकॉर्न कंपनियां। देश में 7 हजार करोड़ की कंपनियों की संख्या पहली बार 100 से पार हो चुकी है। मौजूदा समय में 77,000 से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हैं। इसलिए आप अपना स्टार्टअप शुरू कर आकर्षक कमाई कर सकते हैं। अगर आप भी खुद के बिजनेस के बारे में सोच रहे हैं तो सफलता डॉट कम द्वारा शुरू किए गए कोर्स Entrepreneurship Programme : Join Now की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स के मदद से सैकड़ों बेरोजगार अपना उद्यम शुरू कर आज के समय में एक बेहतर जीवन जी रहे हैं। 

विज्ञापन


ये भी सीखें 
डिजिटल मार्केटिंग 
ग्रॉफिक डिजाइन
कंटेंट राइटिंग

वो 5 तरीके जो आपको बनाएंगे सफल 

1-रिस्क लेना सीखें :- अगर आप एक सफल बिजनेसमैन बनना चाहते हैं तो कोई भी छोटा बिजनेस शुरू करके इसकी शुरूआत कर सकते हैं। बिजनेस शुरू करने से पहले आपके अंदर आत्मविश्वास और रिस्क लेने की काबिलियत होना जरूरी है। क्योंकि बिना रिस्क के आप बिजनेस को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे। 

विज्ञापन

2-खुद को मोटिवेट रखना जरूरी :- बिजनेस में बहुत उतार चढ़ाव आते हैं नफा नुकसान इसके दो पहलू हैं। ऐसे में व्यवसाय करते समय आप को डिमोटीवेट नहीं होना है। इसलिए बिलगेट्स, स्टीब जॉब्स, धीरूभाई अंबानी, मार्क जुकरबर्ग, रतन टाटा जैसेसफल बिजनेसमैन की कहानियां पढ़ें और उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ते रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3-सही जगह का चुनाव :- किसी भी बिजनेस के सफल होने के लिए उसका सही जगह पर शुरू होना बहुत जरूरी है। जैसे अगर आप जंगल में या पहाड़ पर जाकर कपड़े की दुकान खोलेंगे तो आपको न के बराबर ग्राहक मिलेंगे लेकिन यही दुकान अगर कपड़ा मार्केट में होगी तो रोज हजारों कस्टमर दुकान पर आएंगे। 
4-बिजनेस के लिए बनाएं प्लान :- कोई भी बिजनेस शुरू करने से पहले आपके पास कम से कम दो प्लान होने चाहिए। प्लान ए और प्लान बी। प्लान ए पर काम करते हुए उसके सभी पहलुओं उत्पाद, लागत, मार्केटिंग की योजना तैयार कर लेनी चाहिए। शुरू में अगर आप बिजनेस की प्लानिंग कर लेंगे तो बाद में परेशानी नहीं होगी। 
5-रुपए का प्रबंधन करना सीखें :- किसी भी बिजनेस को सफल बनाने के लिए रुपए के सही प्रबंधन की जरूरत होती है। आज तक जितने भी सफल बिजनेसमैन बने हैं उन्होंने पैसे की अहमियत को समझा है और उसका सही इस्तेमाल किया है। पैसे के प्रबंधन का फायदा ये होगा कि आप कम पैसे में भी सफल बिजनेसमैन बन सकेंगे। 

ये क्वालिटी होनी जरूरी 

  • रचनात्मकता
  • ज्ञान
  • योजना
  • व्यावसायिकता
  • आत्मविश्वास 
  • जोखिम लेना
  • जुनून
  • प्रेरणा
  • टीम की रणनीति तैयार करना
  • निर्णय लेने की क्षमता
  • संबंध बनाना 
  • हायरिंग और टैलेंट सोर्सिंग
  • सामाजिक कौशल 
  • ग्राहक की जरूरत, ग्राहक की महत्ता 

सफलता के साथ बनाएं अपना करियर :

देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेस की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां ग्रॉफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग के साथ कई कोर्स मौजूद हैं। सफलता के डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स करने के बाद आप सोशल मीडिया मैनेजर, SEO एग्जीक्यूटिव, PPC एक्सपर्ट्स, कंटेंट मार्केटर, ई-कॉमर्स मैनेजर, सोशल मीडिया मार्केटिंग, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन/मार्केटिंग और ईमेल मार्केटिंग जैसे काम को बड़े आसानी से कर सकेंगे। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेस हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करियर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed