फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   Engineering graduates aur teacher recruitment sought to answer

इंजीनियरिंग स्नातकों को अध्यापक भर्ती में शामिल करने पर जवाब-तलब

Tue, 19 Jul 2016 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, इलाहाबाद
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 19 Jul 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
Engineering graduates aur teacher recruitment sought to answer

हाईकोर्ट ने इंजीनियरिंग के साथ बीएड डिग्री धारक स्नातकों को माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापक न बनाए जाने पर राज्य सरकार और एनसीटीई से जवाब मांगा है। कोर्ट ने जानना चाहा है कि इन डिग्री धारकों को अध्यापक क्यों नहीं बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


कोर्ट ने पूछा है कि जब विज्ञापन में अर्हता स्नातक या समकक्ष है और उसके साथ बीएड डिग्री मांगी गई है तो इंजीनियरिंग स्नातकों को भर्ती के योग्य क्यों नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन


मुरादाबाद की श्वेता चौहान की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मनोज मिश्र ने 23 अगस्त तक इस मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। याची के अधिवक्ता क्षितिज शैलेंद्र का कहना था कि याची इंजीनियरिंग में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में स्नातक है। उसने बीएड का एक वर्षीय कोर्स भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एलटी ग्रेड अध्यापकों की नियुक्ति हेतु जारी विज्ञापन में गणित और विज्ञान के अध्यापकों हेतु शैक्षिक योग्यता स्नातक में गणित या विज्ञान विषय का होना अनिवार्य है। याची ने पद के लिए आवेदन किया। उसकी काउंसलिंग भी कराई गई, मगर यह कहकर अयोग्य करार दे दिया कि वह निर्धारित अर्हता नहीं रखती है।


 याचिका में कहा गया कि इंजीनियरिंग स्नातक विज्ञान और गणित विषय में विशेष दक्षता रखती हैं। इसके बावजूद उनको गणित-विज्ञान के स्नातक के समकक्ष नहीं माना गया है। कोर्ट ने प्रदेश सरकार और एनसीटीई से यह स्पष्ट करने को कहा है कि समकक्ष डिग्रियों का क्या आधार है। किन डिग्रियों को किस कारण गणित-विज्ञान स्नातक (बीए-बीएससी) के समकक्ष माना गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed