शिक्षा GST के दायरे से बाहर, मिलेंगी 1 लाख से ज्यादा नौकरियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस समय देशभर में GST चर्चा का विषय बना हुआ है। हर किसी की जुबान पर इस समय GST ही छाया हुआ है। हालांकि शिक्षा और स्वास्थ्य पर नए टैक्स सिस्टम में भी कोई टैक्स नहीं लगेगा। इन दोनों सेक्टर को GST के दायरे से बाहर रखा गया है जबकि कुछ सेवाएं सस्ती होंगी तो कुछ महंगी हो सकती हैं। खबर है कि देश के जॉब मार्केट में GST के आने से कई लोगों को नौकरी में सुनहरा मौका मिलेगा। आपको बता दें कि GST से देश में हाईयर एजुकेशन ले रहे छात्रों को करीब 1 लाख से ज्यादा नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।
जॉब सेक्टर में 10 से 13 फीसदी की होगी बढ़त
ये अवसर ज्यादातर टैक्सेशन, अकाउंटिंग और डाटा एनालाइसिस के क्षेत्र में होंगे। छात्रों को कई हजार सीए की जॉब का ऑफर मिलेगा। आपको बता दें कि 01 जुलाई 2017 से पूरे देश में GST लागू होने वाला है। विशेषज्ञों की मानें तो इसके लागू होने से जॉब सेक्टर में 10 से 13 फीसदी की बढ़त होगी। अनुभवी लोगों के साथ-साथ फ्रेशर्स को भी नौकरी के अवसर मिलेंगे। सूत्रों की मानें तो नौकरी के ये अवसर ऑटोमोबाइल्स, लॉजिस्टिक, होम डिकॉर, ई-कॉमर्स, मीडिया एंड एंटरटेंमेंट, सिमेंट, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा और टेलीकॉम के क्षेत्र में मिलेंगे।