Digital Marketing : इस फील्ड में बनाओगे करिअर तो मिलेगी सालाना 5 से 7 लाख रुपए सैलरी, जानें क्या करना होगा
मौजूदा समय में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए डिजिटल मार्केटिंग फील्ड काफी बेहतर साबित हो सकता है। क्योंकि इस समय ये इंडस्ट्री लगातार ग्रोथ कर रही है। 2026 तक इसके 750 बिलियन डॉलर का हो जाने का अंदेशा है। इसलिए डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में युवाओं का भविष्य सुरक्षित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2014 से लेकर 2022 तक देश भर में तकरीबन 22 करोड़ लोगों ने निजी कंपनियों में नौकरी के साक्षात्कार दिए हैं क्योंकि आज के समय में डिग्रीधारी युवा बेरोजगारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि इसके साथ साथ एक क्षेत्र लगातार युवाओं के लिए न सिर्फ नौकरी तैयार कर रहा है बल्कि आकर्षक सैलरी भी दे रहा है। हम बात कर रहे हैं डिजिटल मार्केटिंग की। दरअसल इंटरनेट के आविष्कार ने पूरी दुनिया का नक्शा बदल कर रख दिया है और इसने लोगों के जीवन में भी काफी बदलाव लाया है। इंटरनेट के आने के बाद व्यापार और इसके मार्केटिंग के तरीके में भी काफी बदलाव आया है। दरअसल आज व्यापार के प्रचार का तरीका काफी तेजी से डिजिटल मार्केटिंग की तरफ शिफ्ट हो रहा है। इंटरनेट कनेक्टिविटी के बेहतर होने के साथ ही कंपनियां काफी पैसा डिजिटल मार्केटिंग में लगा रहीं हैं और व्यापार को डिजिटली बढ़ाने के लिए Zomato, Swiggy, Paytm, Amazon जैसी बड़ी कंपनियों से लेकर हजारों कंपनियां काफी संख्या में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स को हायर कर रही हैं। डिजिटल क्रांति की इस दौर में अब कोई भी कंपनी ऑनलाइन मार्केटिंग में पीछे नहीं रहना चाहती है। इसलिए आज भारत समेत पूरी दुनिया में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की काफी डिमांड है। डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं को आऱाम से सालाना 5 से 7 लाख रुपए तक सैलरी मिल रही है। उनके अनुभव बढ़ने के साथ ही ये सैलरी बढ़ जाती है। डिजिटल मार्केटिंग के बढ़ते इस बाजार को देखते हुए देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम ने अब देश के युवाओं को इसमें दक्ष बनाने के लिए एक खास कोर्स की शुरुआत की है। आप इस लिंक Digital Marketing Course पर क्लिक करके इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं और डिजिटल मार्केटिंग तथा सोशल मीडिया मार्केटिंग के फील्ड में अपना शानदार करियर बना सकते हैं।
ये भी सीखें
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग
एडवांस डिजिटल मार्केटिंग
बेसिक डिजिटल मार्केटिंग
खुद का बिजनेस या बड़ी कंपनी में नौकरी करके बना सकते हैं करिअर
डिजिटल मार्केटिंग के फील्ड में आने के बाद आपको करिअर बनाने के कई सारे अवसर मिलते हैं। दरअसल इस फील्ड में आने के बाद आप डिजिटल मार्केटिंग का खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। सफलता के कोर्स में आपको ऐसे गुर सिखाए जाएंगे जिनसे आप को पता चलेगा कि कैसे कंपनी को बेहतर रिटर्न दिलाया जा सकता है। इसके अलावा आप ये स्किल सीखकर कंपनियों के बिजनेस को भी बेहतर बना सकते हैं। इस फील्ड में करिअर बनाने वाले लोगों को आकर्षक सैलरी वाली नौकरी मिल रही है। डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है और यह टॉप 10 डिमांड वाली नौकरियों में शामिल है। इस फील्ड में आने के बाद आपको सोशल मीडिया मैनेजर, SEO एक्सक्यूटिव, PPC एक्सपर्ट्स, कंटेंट मार्केटर, ई-कॉमर्स मैनेजर, सोशल मीडिया मार्केटिंग, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन/मार्केटिंग और ईमेल मार्केटिंग जैसे पदों पर बड़ी कंपनियों में नौकरी मिल सकती हैं।
कैसे बनेगा करिअर
डिजिटल मार्केटिंग के फील्ड में करिअर बनाने की चाह रखने वाले युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। दरअसल सफलता ने युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग सिखाने के लिए एक खास कोर्स की शुरुआत की है। सफलता के इस खास कोर्स में आपको गूगल सर्टिफाइड एक्सपीरियंस्ड फैकल्टीज से पढ़ने का मौका मिलता है। साथ ही आपको सीखने के लिए करीब एक दर्जन मॉड्यूल्स और लर्निंग टूल्स उपलब्ध कराए जाते हैं। इन सभी सुविधाओं के साथ आपको मास्टर क्लास सेशन्स में भी शामिल होने का मौका मिलता है जहां इस इंडस्ट्री के एक्सपर्ट आपको इसके बारे में सिखाते हैं तो फिर देर किस बात की आज ही इस कोर्स से जुड़ें और डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाएं। सफलता द्वारा इस वक्त इन टेक्निकल कोर्सेज के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेज चलाए जा रहे हैं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X