{"_id":"cbc4f0c0423ebadc1aac1b780c69c125","slug":"course-in-bba-for-best-choice-of-jobs-hindi-news-vs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस कोर्स से मिलेगी बड़ी कंपनियों में लाखों के पैकेज वाली नौकरी","category":{"title":"Other Jobs","title_hn":"अन्य नौकरियां","slug":"other-jobs"}}
इस कोर्स से मिलेगी बड़ी कंपनियों में लाखों के पैकेज वाली नौकरी
Updated Tue, 28 Apr 2015 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीए प्रोग्राम एक स्नातक डिग्री है। इस प्रोग्राम की अवधि तीन वर्ष है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 2013 में बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज (बीबीएस), बैचलर ऑफ बिजनेस इकोनॉमिक्स और बैचलर ऑफ फाइनैंशियल इन्वेस्टमेंट ऐंड एनालिसिस (बीएफआईए) को मिलाकर एक संयुक्त कोर्स बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस) तैयार किया है, जिसकी अवधि चार वर्ष की है।
बीबीए में प्रवेश 12वीं के बाद लिया जा सकता है। इसमें प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। ये परीक्षाएं मुख्यतः अप्रैल और मई में होती है।
इन प्रवेश परीक्षाओं में आपके क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, एनालिटिकल रीजनिंग और सामान्य अंग्रजी को परखा जाता है। बीबीए की प्रवेश परीक्षाओं में जीजीएसआईपी की सीईटी, सिंबायोसिस के लिए एसईटी-जनरल और डीयू की बीएमएस के लिए सीईटी प्रमुख है। कुछ यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट के 5 वर्ष के इंटीग्रेटेड प्रोग्राम भी संचालित किए जाते हैं जिसमें बीबीए और एमबीए एक साथ मिलते हैं।

कैसे करें तैयारी
12वीं की परीक्षा के तुरंत बाद ही इसकी तैयारी शुरु कर देनी चाहिए। सर्वप्रथम यह निर्धारित करना चाहिए कि कौन-कौन सी परीक्षा देनी है और इनकी परीक्षा तिथि क्या है। इसके बाद परीक्षा के पाठ्यक्रम, पूर्व परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के आधार पर प्रश्नों के स्वरूप इत्यादि के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए।
प्रवेश परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी विषयों के लिए समय निर्धारित करें और उसी के अनुसार पढ़ाई करें। विषयों के बुनियादी ज्ञान को अधिक मजबूत करें। अपने मजबूत पक्ष को ध्यान में रखें और उसमें अधिक प्राप्तांक लाने का प्रयास करें। लेकिन, इसके साथ ही कमजोर पहलू को नजरअंदाज न करें। तैयारी के दौरान अभ्यास से उसे मजबूत करने की कोशिश करें। तैयारी में नियमितता बनाएं रखें, इसी से सफलता प्राप्त हो सकती हैं।

कितनी होगी सैलरी
बीबीए करने के बाद उम्मीदवारों को मैनेजमेंट में एंट्री लेवल की शुरुआती नौकरी मिल जाती है। बीबीए उम्मीदवार जिन पदों पर जा सकते हैं उनमें कॉस्ट एस्टीमेटर, लॉस प्रिवेंशन मैनेजर, सेल्स मैनेजर, सिक्योरिटी ऑफिसर, ऑपरेशन मैनेजर और सप्लाई चेन मैनेजर प्रमुख है।
इसके अलावा आप अपना बिजनेस शुरु करने के लिए भी परिपक्व हो जाते हैं। आप बीबीए के बाद आगे पढ़ाई कर सकते हैं जो आपकी डिग्री को और उपयोगी बना देगी। बीबीए के दौरान सीखे गए अनुभव एमबीए में मददगार साबित होते हैं। बीबीए उम्मीदवारों को मिलने वाली सैलरी कंपनी और कार्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। जहां तक शुरुआती वेतन की बात है तो औसतन 15 हजार से लेकर 20 हजार तक तो रहती ही है। कुछ कंपनियां इससे ज्यादा भी वेतन देती हैं।

बीबीए कराने वाली प्रमुख यूनिवर्सिटी
यूनिवर्सिटी कोर्स अवधि (वर्ष में)
दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू), दिल्ली बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस) 4 वर्ष
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (जीजीएसआईपी), नई दिल्ली बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) 3 वर्ष
मुंबई यूनिवर्सिटी, मुंबई बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस) 3 वर्ष
सिंबायोसिसि इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) 3 वर्ष
एनएमआईएमएस यूनिवर्सिटी, मुंबई बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) 3 वर्ष