फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   b.ed. application will start from july in rajarshi tandon open university

बीएड करने वाले छात्रों के लिए बेहद काम की है ये खबर

Fri, 12 Jun 2015 08:59 AM IST
Updated Fri, 12 Jun 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन
b.ed. application will start from july in rajarshi tandon open university

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में नए शैक्षिक सत्र के लिए आवेदन जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होगा। विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं।

विज्ञापन


विवि की ओर से 2010 से बंद पड़े शोध पाठ्यक्रम (पीएचडी) को एक बार फिर शुरू किया जा रहा है। इसके लिए ऑन लाइन आवेदन लिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा के जरिए पीएचडी में दाखिला होगा। जुलाई सत्र में पीएचडी के साथ बीएड जैसे महत्वपूर्ण कोर्स में प्रवेश होगा।

विज्ञापन

नए कलेवर में कई पुराने कोर्स

b.ed. application will start from july in rajarshi tandon open university

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि की ओर से नए शैक्षिक सत्र में कई नए कोर्स के साथ पुराने कोर्स को भी नए कलेवर में प्रस्तुत किया जा रहा है। विवि के कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र से मास्टर इन गांधियन थाट एण्ड पीस स्टडीज में कोर्स शुरू हो रहा है।

कुलपति प्रो. दुबे ने बताया कि विवि की ओर से सबसे महत्वपूर्ण एमएससी इन फूड एण्ड न्यूट्रिशन, बैचलर इन फाइन आर्ट (बीएफए) कोर्स शुरू हो रहा है।

मुक्त विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ. जीके द्विवेदी ने बताया कि विवि की ओर से बदलते दौर के आवश्यकता के अनुरूप पीजी डिप्लोमा इन ग्रीन सोशल वर्क, पीजी डिप्लोमा इन टूरिज्म एण्ड ट्रेवेल्स मैनेजमेंट, मास्टर इन टूरिज्म एण्ड ट्रेवेल्स मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन कंजूमर प्रोटेक्शन, उर्दू जर्नलिज्म रीडिंग-ऐंकरिंग में डिप्लोमा जैसे कोर्स शुरू हो रहे हैं। स्नातक कोर्स के बीए, बीएससी एवं बीकॉम सहित पीजी के कई अन्य कोर्स शुरू हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed