फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   auto driver son harshit sharma selected in iit jee

जानिए, कैसे बना आगरा के ऑटो चालक का बेटा आईआईटीयन

Fri, 19 Jun 2015 01:22 AM IST
Updated Fri, 19 Jun 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
auto driver son harshit sharma selected in iit jee

सीढ़ियां उनके लिए हैं, जिन्हें बस छत पर जाना है...

विज्ञापन

जिनकी नजर सितारों पर, उन्हें अपना पथ खुद बनाना है...


कुछ इसी तरह सितारों पर नजर रखकर ऑटो चालक के बेटे हर्षित शर्मा ने इंजीनियरिंग में न केवल अपना रास्ता खुद बनाया, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गए।

ऑटो ड्राइवर गजानंद शर्मा के बेटे हर्षित ने पहले ही प्रयास में आईआईटी-जेईई एडवांस परीक्षा में 3162वीं रैंक पाई है। हर्षित का परिवार उनकी इस सफलता पर फूले नहीं समा रहा। अपने सपनों को उड़ान देने वाले हर्षित के बड़े भाई भी एनआईटी से बीटेक कर रहे हैं।
विज्ञापन


आर्थिक परेशानियां हर्षित का रास्ता न रोक पाईं। ऑटो ड्राइवर गजानंद शर्मा के बेटे हर्षित शर्मा ने कड़ी मेहनत से संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस में भी सफलता हासिल की है। हर्षित शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मां-पिता, भाई और निमित्त मात्र सोसायटी द्वारा संचालित लक्ष्य-30 को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सेवा में सफलता हासिल करने की ख्वाहिश

auto driver son harshit sharma selected in iit jee

हर्षित क्रिकेट के खिलाड़ी हैं और इंजीनियरिंग के बाद सिविल सेवा में सफलता हासिल करने की ख्वाहिश है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफल हर्षित के पिता 15 साल से ऑटो चलाकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।

लक्ष्य-30 में चुनने के बाद वह दो साल से नि:शुल्क पढ़ाई कर रहे है। रिजल्ट आने पर परिवार की खुशी का ठिकाना न रहा। हर्षित के मुताबिक वह कोचिंग के अलावा तीन से चार घंटे तक पढ़ाई करते रहे हैं।

9 छात्र चुने गए
दीक्षालय इंस्टीट्यूट से जेईई एडवांस में 9 विद्यर्थियों का चयन हुआ है। दीक्षालय केचेयरमैन डा. अंबरीश अग्रवाल और प्रधानाचार्य डा. मोनिका खंडेलवाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है। कार्तिक गुप्ता, हर्षित शर्मा, प्रखर कुलश्रेष्ठ, नमित निगम, देव कुमार, प्रशांत झा, अभय सिंह, निर्मल प्रताप, शुभम अग्रवाल चयनित हुए हैं।

...और टैक्सी ड्राइवर का बेटा भी बना आईआईटीयन

auto driver son harshit sharma selected in iit jee

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस) में इस बार बेशक टॉप 50 में एक भी बिहार का छात्र नहीं है, लेकिन सुपर-30 का जलवा इस बार भी बदस्तूर बरकरार रहा।

रिजल्ट आने के बाद आनंद सुपर 30 में जश्न का माहौल है। इसमें मधुबनी जिले के नीरज झा को 1217वीं रैंक मिली है। नीरज के पिता भगवान झा कोलकाता में टैक्सी ड्राइवर का काम करते हैं।

सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार ने बताया कि इस बार 30 बच्चों में से 25 बच्चों ने क्वालिफाई किया है। उन्होंने छात्रों की सफलता पर खुशी जताई। कुमार ने बताया कि 1217वीं रैंक हासिल करने वाले नीरज अपने दो भाई, एक बहन और मां के साथ रहता है।

रिजल्ट के बाद नीरज ने कहा कि अब वह पढ़ाई में और मेहनत करेगा और अपनी लगन से परिवार की गरीबी दूर करेगा। इसी तरह अभयानंद सुपर-30 में देश की सभी शाखाओं से 350 विद्यार्थी संयुक्त परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 140 विद्यार्थियों को सफलता मिली। इनमें पटना की शाखा रहमानी-30 के 15 और रहमानी-वेब के सभी पांचों विद्यार्थियों को सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed