फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Other Jobs ›   173000 new jobs in america

अमेरिका में एक लाख 73 हजार नई नौकरियां

Sat, 05 Sep 2015 11:58 AM IST
Updated Sat, 05 Sep 2015 11:58 AM IST
विज्ञापन
173000 new jobs in america

अमेरिकी श्रम मंत्रालय ने कहा है कि देश में पिछले महीने 1,73,000 नई नौकरियां पैदा हुईं। हालांकि अनुमान नौकरियों के 2,17,000 अवसर पैदा होने का था।

विज्ञापन


अमेरिका में बेरोज़गारी की दर जुलाई में 5.3 फ़ीसदी थी, जो अगस्त में 5.1 प्रतिशत पर आ गई। अप्रैल 2008 के बाद बेरोज़गारी अपने न्यूनतम स्तर पर है। अमेरिकी शेयर बाज़ार भी नीचे आया है।
विज्ञापन


इन आंकड़ों के पहले भी यूरोपीय शेयर बाज़ार नीचे ही चल रहा था। इसके बाद वहां गिरावट और बढ़ी है। लंदन स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक एफ़टीएसई 100 बीते हफ़्ते 2.44 फ़ीसदी नीचे जा कर बंद हुआ। इसी तरह पेरिस और फ्रैंकफ़र्ट के स्टॉक एक्सचेंज 2.44 और 2.71 प्रतिशत नीचे बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरों में बदलाव की उम्मीद कम

173000 new jobs in america

अमेरिका के केंद्रीय बैंक, फ़ेडरल रिज़र्व की 16 और 17 सितंबर को होने वाली बैठक में बैंक दरों में बदलाव की संभावना है। पर अब लगता है कि बैंक दरें बढ़ाने के पहले लोग दो बार सोचेंगे।

बीबीसी के आर्थिक संपादक रॉबर्ट पेस्टन ने ट्वीट किया कि कम नौकरियों और चीन की अर्थव्यवस्था में आई गिरावट को देखते हुए यह सोचा भी नहीं जा सकता है कि इस महीने फ़ेडरल रिज़र्व बैंक दरें बढ़ाएगा।

कैपिटल इकोनॉमिक्स के मुख्य अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल एशवर्थ का कहना है कि रिपोर्ट मिलीजुली है। बैंक दरें बढ़ाने और नहीं बढ़ाने की संभावनाएं बराबर की हैं।

रिचमंड फ़ेड के अध्यक्ष जेफ़्री लैकर ने जून महीने में ही बैंक दरें बढ़ाने को कहा था। उनका मानना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को अब कम बैंक दरों की ज़रूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed