फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Opportunities for IT jobs increased four times Dealshare will give 5000 jobs this year

खुशखबर: आईटी में चार गुना बढ़े नौकरियों के अवसर, डीलशेयर इस साल देगी 5000 नौकरियां

Thu, 16 Sep 2021 06:32 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 Sep 2021 06:32 AM IST
सार

बिजनेस सॉल्यूशंस प्रोवाइडर क्वेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर टेक डेवलपर, फुल स्टैक डेवलपर, रिएक्ट जेएस डेवलपर, एंड्रॉयड डेवलपर और एंगुलर जेएस डेवलपर जैसे खास आईटी कौशल वाले पेशेवरों की मांग बढ़ी है। 

विज्ञापन
Opportunities for IT jobs increased four times Dealshare will give 5000 jobs this year
आईटी पेशेवर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंपनियों के टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशंस को वरीयता देने से आईटी पेशेवरों के लिए नौकरी के अवसर करीब 400 फीसदी बढ़ गए हैं। बिजनेस सॉल्यूशंस प्रोवाइडर क्वेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा) उद्योग की भारी मांग की वजह से कुशल आईटी पेशेवरों के लिए नौकरियों के अवसर में जोरदार वृद्धि देखने को मिली है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर टेक डेवलपर, फुल स्टैक डेवलपर, रिएक्ट जेएस डेवलपर, एंड्रॉयड डेवलपर और एंगुलर जेएस डेवलपर जैसे खास आईटी कौशल वाले पेशेवरों की मांग बढ़ी है। इसके अलावा, गेमिंग (यूनिटी डेवलपर्स), डेवओप्स (बंबू, जीरा) व प्लेटफॉर्म्स (सेल्सफोर्स, सैप एचएएनए) में मांग में तेजी आई है। 
विज्ञापन


इस्तीफे की वजह से भी भर्तियों में तेजी
आईटी क्षेत्र में भर्तियों में तेजी की एक प्रमुख वजह भारी संख्या में हुए इस्तीफे भी हैं। इससे आईटी में कुशल कर्मचारियों की संख्या में बड़ी गिरावट आई। कुशल कर्मचारियों की मांग बढ़ी, जिससे जून, 2021 में भर्ती गतिविधियां कोरोना पूर्व स्तर से 52 फीसदी ज्यादा रही। इस दौरान भर्तियों में 163 फीसदी तक तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीलशेयर इस साल देगी 5,000 नौकरियां
सोशल कॉमर्स कंपनी डीलशेयर ने अपना परिचालन तेज करने के लिए 10 करोड़ डॉलर (736.3 करोड़ रुपये) निवेश करने की घोषणा की है। इसके साथ ही वह करीब 5,000 नौकरियां भी देगी। इसके अलावा आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी कंपनी स्टैलर वैल्यू चेन सॉल्यूशंस ने 5,000 लोगों को नौकरियां दी है। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इंदौर, लखनऊ, रायपुर, कोयंबटूर, जम्मू और अन्य शहरों में भर्तियां की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed