फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   NMDC Steel Apprentice Vacancy 2026 with 100 Openings, Walk-In Interview in January

NSL Vacancy: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड में निकलीं अप्रेंटिस की ढेरों नौकरियां, वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए होगा चयन

Sun, 28 Dec 2025 05:53 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 28 Dec 2025 05:53 PM IST
सार

NSL Apprentice Recruitment 2026: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड ने ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य ITI पास उम्मीदवार जनवरी 2026 में आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NMDC Steel Apprentice Vacancy 2026 with 100 Openings, Walk-In Interview in January
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

NSL Vacancy 2025: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (NSL) ने ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत CO/PA, वेल्डर, फिटर और इलेक्ट्रिशियन के पदों पर कुल 100 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इच्छुक और योग्त ITI पास उम्मीदवार जनवरी 2026 में आयोजित होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्लांट छत्तीसगढ़ के नागरनार में स्थित 3.0 MTPA स्टील प्लांट में होगी।

विज्ञापन

 
एनएमडीसी स्टील लिमिटेड में ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 100 पद उपलब्ध हैं, जिनमें CO/PA के 40 पद, वेल्डर के 20 पद, फिटर (मैकेनिकल) के 20 पद और इलेक्ट्रीशियन के 20 पद शामिल हैं।

विज्ञापन

वॉक-इन इंटरव्यू की तिथियां

ट्रेड का नाम आवश्यक योग्यता वॉक-इन इंटरव्यू तिथि रिपोर्टिंग समय
CO/PA CO/PA ट्रेड सर्टिफिकेट (1 वर्षीय नियमित पाठ्यक्रम) 12 जनवरी 2026 सुबह 9:00 बजे
वेल्डर वेल्डर ट्रेड सर्टिफिकेट (1 वर्षीय नियमित पाठ्यक्रम) 13 जनवरी 2026 सुबह 9:00 बजे
फिटर (मैकेनिकल) फिटर ट्रेड सर्टिफिकेट (2 वर्षीय नियमित पाठ्यक्रम) 14 जनवरी 2026 सुबह 9:00 बजे
इलेक्ट्रिशियन इलेक्ट्रिशियन ट्रेड सर्टिफिकेट (2 वर्षीय नियमित पाठ्यक्रम) 15 जनवरी 2026 सुबह 9:00 बजे

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड में ट्रेड अप्रेंटिस लिए उम्मीदवारों के पास CO/PA, वेल्डर, फिटर या इलेक्ट्रिशियन में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI ट्रेड सर्टिफिकेट होना जरूरी है। CO/PA और वेल्डर का कोर्स 1 साल का और फिटर/इलेक्ट्रीशियन का 2 साल का होना चाहिए।

वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों का राष्ट्रीय शिक्षुता पोर्टल (www.apprenticeshipindia.gov.in) पर पंजीकरण करना जरूरी है। जो उम्मीदवार पहले से इस तरह का प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते। SC, ST और OBC उम्मीदवारों के लिए आरक्षण सरकार के नियमों के अनुसार मिलेगा और मान्य जाति प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य है।

विज्ञापन

कहां होगा वॉक-इन इंटरव्यू?

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड के एचआरडी सेंटर, स्टूडियो अपार्टमेंट चोकावाड़ा, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ 494001 में वॉक-इन ड्राइव आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को रिज्यूमे और सभी प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी साथ लानी होगी और सुबह 9:00 बजे तक पंजीकरण कराने के लिए स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

यदि किसी उम्मीदवार द्वारा गलत जानकारी प्रदान की जाती है या उसकी योग्यता विज्ञापन में दिए गए मानदंडों के अनुरूप नहीं पाई जाती है, तो भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में या प्रशिक्षण के बाद भी उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

देखें आधिकारिक नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed