फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   NIC Scientist B Group A Recruitment 2026 Notification Out for 243 Posts; Check details here

NIC Vacancy: एनआईसी में वैज्ञानिक-बी के 243 पदों पर भर्ती, 1.77 लाख तक सैलरी; इंजीनियरिंग वालों के लिए मौका

Thu, 26 Feb 2026 05:05 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 26 Feb 2026 05:05 PM IST
सार

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने वैज्ञानिक-बी के 243 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है। इंजीनियरिंग में डिग्री वालों के लिए यह भर्ती शानदार अवसर है। चयनित होने पर 56,100 रुपये - 1,77,500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
NIC Scientist B Group A Recruitment 2026 Notification Out for 243 Posts; Check details here
NIC - फोटो : recruitment.nic.in

विस्तार

नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर ने वैज्ञानिक-बी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए पे लेवल-10 (56,100 रुपये - 1,77,500 रुपये) में वैज्ञानिक-बी की 243 रिक्तियां भरी जानी हैं। विस्तृत नोटिफिकेशन GATE-2026 के रिजल्ट की घोषणा की तारीख से 10 दिनों के अंदर एनआईसी की वेबसाइट recruitment.nic.in पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


इस भर्ती में वे अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जो 2024, 2025, या 2026 की गेट परीक्षा में शामिल हुए और उनके पास वैलिड स्कोर हो। इसके अलावा, संबंधित शैक्षणिक योग्यता होना भी जरूरी है।   

विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी जानकारी

  • संस्थान: नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC)
  • पोस्ट का नाम: साइंटिस्ट-बी, ग्रुप 'ए', गजेटेड पोस्ट्स
  • पे लेवल: पे लेवल-10 (56,100 रुपये - 1,77,500 रुपये)
  • टोटल वैकेंसी: 243
  • विज्ञापन क्रमांक: NIC/SCB/2026/1
  • ऑफिशियल वेबसाइट: recruitment.nic.in
  • आधिकारिक नोटिस: यहां देखें...

वैज्ञानिक-बी के 243 पद भरे जाएंगे

कुल 243 रिक्तियां भरी जाएगी। श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

  • अनारक्षित - 100
  • एससी - 36
  • एसटी - 18
  • ओबीसी (एनसीएल) - 65
  • ईडब्ल्यूएस - 24
  • पीडब्ल्यूबीडी - 10
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • कैंडिडेट्स के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री, डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एक्रेडिटेशन ऑफ कंप्यूटर कोर्सेज से बी-लेवल एक्रेडिटेशन, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स का एसोसिएट मेंबर, या ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स होना चाहिए।
  • दूसरी क्वालिफिकेशन हैं साइंस (MSc), कंप्यूटर एप्लीकेशन, इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी (ME/M.Tech), या फिलॉसफी (M Phil) में मास्टर डिग्री।


फील्ड (एक या दोनों)- इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंसेज, कम्युनिकेशन, कंप्यूटर और नेटवर्किंग सिक्योरिटी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, सॉफ्टवेयर सिस्टम, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट, इन्फॉर्मेटिक्स, कंप्यूटर मैनेजमेंट, साइबर लॉ, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन।
 

गेट स्कोर

जिन कैंडिडेट्स के पास जरूरी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और साल 2024/2025/2026 के लिए इन सब्जेक्ट्स में वैलिड गेट स्कोर हैं, वे इन विषयों में आवेदन करने के लिए योग्य हैं:

  • कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (CS)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (EC)
  • डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DA)
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed