Nagaland University Recruitment: नागालैंड यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
नागालैंड विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 31 रिक्तियां भरी जानी हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी 5 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Nagaland University Recruitment: नागालैंड विश्वविद्यालय ने विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 31 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नागालैंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट curec.samarth.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2026 है।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 31 पद भरे जानें हैं। इसमें 14 रिक्तियां प्रोफेसर, 13 रिक्तियां एसोसिएट प्रोफेसर और 4 रिक्तियां असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए हैं। ये रिक्तियां विभिन्न विभागों के लिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कम से कम 3 वर्ष के लिए अपनी सेवाएं देनी होंगी।
- प्रोफेसर - 14 पद
- एसोसिएट प्रोफेसर - 13 पद
- असिस्टेंट प्रोफेसर - 4 पद
- कुल - 31 पद
पात्रता मापदंड
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, पब्लिकेशंस: यूजीसी विनियम 2018/एनसीटीई विनियम 2014/एआईसीटीई विनियम/आईसीएआर दिशानिर्देश (समय-समय पर संशोधित) द्वारा निर्धारित अनुसार।
- शोध प्रकाशन: न्यूनतम आवश्यकता है कि प्रकाशन पीयर-रिव्यूड या यूजीसी सूचीबद्ध पत्रिकाओं से हों।
वेतन/भत्ता
- प्रोफेसर: शैक्षणिक स्तर-14
- एसोसिएट प्रोफेसर: शैक्षणिक स्तर-13ए
- सहायक प्रोफेसर: शैक्षणिक स्तर-10
आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। दिव्यांगजनों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 1000 रुपये
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति: 500 रुपये
- दिव्यांगजन: छूट प्राप्त